एक्सप्लोरर

दिल्ली कांग्रेस का बड़ा ऐलान, 'सभी 70 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव', गठबंधन पर साफ किया रुख

Delhi Election 2025: देश की राजधानी दिल्ली में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पार्टी का रुख साफ किया है कि चुनाव में गठबंधन करेंगे या नहीं.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां रणनीति बनाने में जुटी है. इस बीच दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव (Devendra Yadav) ने चुनाव में गठबंधन को लेकर तस्वीर साफ कर दी है. उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में सभी 70 की 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. कोई गठबंधन नहीं होगा. 

उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद नेता का चयन होगा जैसा कि कांग्रेस पार्टी में होता है. CM के चेहरे को लेकर उन्होंने कहा कि इस बारे में चुनाव के बाद तय किया जाएगा. देवेंद्र यादव के बयान के बाद ये लगभग साफ हो गया है कि पार्टी आगामी चुनाव में 'एकला चलो' की रणनीति अपनाते हुए अपनी खोई हुई सियासी जमीन मजबूत करने की कोशिश करेगी.

मंत्री गोपाल राय ने देवेंद्र यादव के बयान पर दी प्रतिक्रिया

उधर, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के बयान पर दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा, ''इस देश की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए इंडिया अलायंस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन है और जहां तक दिल्ली की बात है तो यहां आम आदमी पार्टी का अलायंस दिल्ली की जनता के साथ है. जनता के लिए हम काम करते हैं और दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल के साथ है.''

लोकसभा चुनाव में AAP और कांग्रेस का था गठबंधन

दिल्ली में हाल में हुए लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा था. सात में से चार लोकसभा सीट पर AAP और तीन लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी उतारे थे लेकिन दोनों दल एक भी सीट नहीं जीत सके. सभी सातों सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमााया था.

2020 में क्या रहे थे विधानसभा चुनाव के नतीजे?

दिल्ली में साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को शानदार सफलता मिली थी. आम आदमी पार्टी (AAP) ने विधानसभा चुनावों में 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं, बीजेपी को आठ सीटें मिलीं थी. दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 15 फरवरी 2025 को समाप्त होने वाला है.

ये भी पढ़ें:

अरविंद केजरीवाल का BJP पर निशाना, 'समझ नहीं आ रहा कि ये लॉरेंस बिश्नोई जेल से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
देश के टॉप-10 सबसे जहीरी हवा वाले शहरों में MP का यह जिला नंबर-1! CPCB का आंकड़ा
देश के टॉप-10 सबसे जहीरी हवा वाले शहरों में MP का यह जिला नंबर-1! CPCB का आंकड़ा
Delhi Weather: दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget