एक्सप्लोरर

'जनता जीरो से हीरो बना देती है', दिल्ली चुनाव के बीच कांग्रेस के देवेंद्र यादव का बड़ा बयान

Delhi Polls 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा है कि दिल्ली में बदलाव की हवा बह रही है. उन्होंने ने कहा कि जनता मौका आने पर जोरी से हीरो बना देती है. 

Devendra Yadav Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने गुरुवार को अपने चुनावी क्षेत्र बादली विधानसभा में जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस की दिल्ली में वापसी और जीत को लेकर काफी विश्वास जताया. गुरुवार को बादली क्षेत्र के जहांगीरपुरी इलाके में देवेंद्र यादव के प्रचार प्रसार में जनसभा को संबोधित करने के लिए राहुल गांधी पहुंचे थे.

इस दौरान राहुल गांधी और देवेंद्र यादव ने खुलकर अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया और सीधे तौर से दिल्ली को लेकर सवाल खड़े किए. उन्होंने इलाके में सबसे बड़ी पानी की समस्या को लेकर केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया. 

जहांगीरपुरी इलाके को लेकर बात करते हुए देवेंद्र यादव ने कहा, "दलितों, पिछड़ों अल्पसंख्यकों, वंचितों के अधिकारों की दृढ़ आवाज़ नेता राहुल गांधी हैं. राहुल गांधी जहांगीरपुरी इलाके में आए हैं और यह वही जहांगीरपुरी है जहां जो इंदिरा गांधी ने बसाया था जहांगीर पुरी पुनर्वासित कालोनी है. यहां की गलियों में इंदिरा जी गरीब लोगों का दुख दर्द जानने के लिए आती थी. यहां देश के विभिन्न कौनों बिहार, यूपी, बंगाल, तमिलनाडू हर क्षेत्र के लोग रहते हैं. बादली एक मिनी भारत के रुप में जानी जाती है जिसने सभी धर्म, जाति, वर्ग के लोगों को समाहित किया हुआ है."

'जहांगीरपुरी के लोगों का देवेंद्र यादव ने दिया साथ'

देवेन्द्र यादव ने कहा, "आज दुख होता है कि पिछले 10 साल पहले आए धोखेबाज अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को बर्बाद और बदहाल बना दिया. अब से 2 साल पहले जहांगीरपुरी इलाके में दंगे हुए थे और सांप्रदायिक दंगों की वजह से इलाके का माहौल काफी दिनों तक खराब रहा था."

इस बात को फिर एक बार जहांगीरपुरी के लोगों को याद करते हुए राहुल गांधी और देवेंद्र यादव दोनों ने ही कहा कि उन सांप्रदायिक दंगों के वक्त आम आदमी पार्टी लोगों के साथ खड़ी नहीं थी और कोई भी उन्हें पूछने नहीं आया बल्कि कांग्रेस पार्टी आई और राहुल गांधी आए. 

जनता को फिर याद दिलाई कांग्रेस की गारंटी

देवेन्द्र यादव ने कहा, "कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिल्ली वालों के लिए पांच गारंटी लेकर आई है. प्यारी दीदी योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये मासिक देंगे, जीवन रक्षण योजना के तहत हर दिल्लीवासी को 25 लाख रुपये का स्वास्थय बीमा करके उनको स्वास्थ्य का अधिकार देंगे. बेरोजगारी को खत्म करने की दिशा में शिक्षित युवा बेरोजगार को एक वर्ष तक 8500 रुपये मासिक अप्रेंटसशिप देकर पहली नौकरी पक्की करेंगे. बढ़ती मंहगाई को देखते हुए महिलाओं की रसोई का बजट नियंत्रित करने के लिए 500 रुपये में प्रति सिलेंडर देंगे. हम प्रत्येक दिल्ली के बिजली उपभोक्ता को 300 यूनिट बिजली प्रतिमाह मुफ्त देंगे".

ये भी पढ़ें: Yamuna Water Row: 'बीजेपी वाले हरियाणा के CM के ...', यमुना के पानी पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 4 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया अध्यक्ष, सरकार ने निर्मल जैन को दी जिम्मेदारी
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया अध्यक्ष, सरकार ने निर्मल जैन को दी जिम्मेदारी
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget