एक्सप्लोरर

दिल्ली में कांग्रेस का BJP पर तीखा हमला, पटाखों पर प्रतिबंध को लेकर देवेंद्र यादव ने उठाए गंभीर सवाल

Delhi News: दिल्ली में देवेंद्र यादव ने बीजेपी पर पटाखों के प्रतिबंध को लेकर दोहरी नीति का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी दिखावा कर रही है और थर्मल पावर प्लांट्स को छूट देकर प्रदूषण बढ़ा रही है.

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर पटाखों के मुद्दे को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की दोहरी नीति एक बार फिर उजागर हो गई है. एक ओर पार्टी प्रदूषण नियंत्रण के नाम पर सख्त कदम उठाने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर पटाखों पर प्रतिबंध का विरोध करने का दिखावा करती है. यादव ने सवाल उठाया कि यदि बीजेपी वाकई प्रतिबंध के खिलाफ है, तो वह सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका क्यों नहीं दायर करती?

बीजेपी की राजनीति केवल नफरत फैलाने की: यादव

यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी का असली मकसद समाज में नफरत और भ्रम का ज़हर फैलाना है ताकि उसकी सत्ता की राजनीति चलती रहे. उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए बीजेपी सुप्रीम कोर्ट और पर्यावरण कानूनों की दुहाई देती है, लेकिन विपक्ष में रहने पर ही वह तथाकथित ‘हिंदू हितैषी’ बनने का नाटक करती है. उन्होंने कहा कि बीजेपी का केवल एक ही धर्म है, सत्ता की प्राप्ति के लिए समाज में नफरत फैलाना. बीजेपी ने पटाखों पर प्रतिबंध को लेकर लोगों को यह कहकर भ्रमित किया कि यह प्रतिबंध धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ है, लेकिन सत्ता में आते ही इस मुद्दे पर यू-टर्न ले लिया.

कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी के साथ-साथ आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दिल्ली में यदि पहले ही ठोस कदम उठाए गए होते, तो आज प्रदूषण की यह स्थिति नहीं होती. उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में, जब महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, और आम आदमी के पास पटाखे जलाने के लिए पैसे ही नहीं हैं.

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए प्रतिबंधों का जमीन पर कोई असर नहीं दिखता. यदि बीजेपी वाकई प्रदूषण को लेकर गंभीर है, तो उसे एनसीआर में चल रहे थर्मल पावर प्लांट्स पर भी सख्ती दिखानी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि इन प्लांट्स को हर बार छूट दी जाती है, जिससे यह साफ होता है कि सरकार की मंशा केवल प्रतीकात्मक कार्यवाही तक सीमित है.

मनोज तिवारी को याद दिलाया वादा

देवेंद्र यादव ने बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को भी आड़े हाथों लिया और उन्हें विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादे की याद दिलाई. उन्होंने कहा कि तिवारी ने चुनाव जीतने के बाद पटाखों पर प्रतिबंध हटाने का वादा किया था, लेकिन अब तक वह वादा अधूरा है. यादव ने मांग की कि तिवारी को सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगनी चाहिए.

पटाखे फोड़ने और बेचने पर लगा एक साल का प्रतिबंध

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने दिवाली से पहले एक साल के लिए पटाखों के इस्तेमाल और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है. इसके चलते दिल्लीवाले इस बार भी दिवाली पर पटाखे नहीं चला सकेंगे. यादव ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सम्मान करती है, लेकिन जनता को बीजेपी जैसी दोमुंही राजनीति से सतर्क रहने की भी सलाह देती है.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
Delhi Rain: मानसून में जलभराव पर 24x7 कंट्रोल रूम एक्टिव, मंत्री बोले- पिछले साल से हालात बेहतर
दिल्ली: मानसून में जलभराव पर 24x7 कंट्रोल रूम एक्टिव, मंत्री बोले- पिछले साल से हालात बेहतर
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
Delhi News: भूख हड़ताल के 11वें दिन बिगड़ी AISA नेता की तबीयत, गंभीर हालत में RML अस्पताल में भर्ती
दिल्ली: भूख हड़ताल के 11वें दिन बिगड़ी AISA नेता की तबीयत, गंभीर हालत में RML अस्पताल में भर्ती

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget