एक्सप्लोरर

दिल्ली: LPG किल्लत के बीच कुछ दिन के लिए भूल जाएं भटूरों का स्वाद! CP की फेमस दुकान पर लिखा- 'अब केवल...'

LPG Shortage: ईरान-इजरायल संघर्ष से भारत में गैस सिलेंडर की कमी हो गई है, जिससे दिल्ली के कनॉट प्लेस जैसे लोकप्रिय फूड हब भी प्रभावित हैं. यहां छोले-भटूरे जैसी पसंदीदा व्यंजन उपलब्ध नहीं हैं.

ईरान-इजरायल युद्ध का असर भारत पर भी पड़ा है. कमर्शियल गैस सिलेंडर न मिलने की वजह से कई राज्यों में 20 फीसदी तक होटल बंद हो गए हैं. बाहर के खाने पर निर्भर करने वाले बैचलर और अन्य लोगों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है. वहीं, फूड बिजनेस पर भी भारी असर पड़ा है. दिल्ली का लोकप्रिय कनॉट प्लेस भी इस मार से अछूता नहीं है. 

दिल्ली के कनॉट प्लेस (CP) में फेमस फूड जॉइंट्स को भी इसका नुकसान झेलना पड़ रहा है. केवल बिजनेस ही नहीं, लोग भी अब अपने पसंदीदा स्वाद के लिए कुछ दिन तरसने को मजबूर हैं. दरअसल, सीपी के फेमस छोले-भटूरे की दुकान पर अब आपको भटूरे नहीं केवल चावल मिलेंगे. 

मीलों दूर से छोले-भटूरे खाने आते थे लोग, अब नहीं मिलेंगे

छोले-भटूरे की दुकान पर पोस्टर लगाया गया है जिसपर लिखा है, "अब सिर्फ चावल मिलेंगे." यहां की गलियों में दशकों से एक दुकान है जो छोले-भटूरे के लिए मशहूर है. लोग मीलों दूर से यहां केवल छोले के चटकारे लेने आया करते हैं, लेकिन अब उस दुकान के बाहर एक पोस्टर चिपका दिया गया है कि वहां पर चावल के अलावा कुछ नहीं मिल पाएगा.

यह सिर्फ एक दुकान की बात नहीं है. ये उस आग की कहानी है जो हजारों किलोमीटर दूर ईरान और इजरायल के बीच लगी है और जिसकी तपिश अब भारत की रसोई तक पहुंच गई है.

कब तक वैकल्पिक इंतजाम आएंगे काम?

वेस्ट एशिया में जारी संघर्ष के बीच एलपीजी आपूर्ति में अनियमितता के कारण दिल्ली के कई रेस्टोरेंट ईंधन की कमी का सामना कर रहे हैं. इस वजह से परोसे जाने वाले व्यंजनों में फेरबदल, लागत बढ़ने और कर्मचारियों के वेतन को लेकर चिंता जैसी समस्याएं पैदा होने लगी हैं. उद्योग प्रतिनिधियों ने कहा कि कई रोस्टोरेंट फिलहाल वैकल्पिक इंतजामों के जरिये स्थिति संभालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन व्यवधान लंबे समय तक जारी रहने पर छोटे प्रतिष्ठानों के लिए बढ़ती लागत को संभाल पाना मुश्किल हो सकता है.

सरकार ने पश्चिम एशिया संकट को देखते हुए घरेलू स्तर पर उत्पादित प्राकृतिक गैस की आपूर्ति को एलपीजी उत्पादन, सीएनजी और पाइप से मिलने वाली रसोई गैस को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है. गजट अधिसूचना के मुताबिक, इन क्षेत्रों की जरूरत पूरी होने के बाद ही अन्य उद्योगों को गैस दी जाएगी. 

बिना गैस के बनने वाले व्यंजन बनाने की कोशिश

दिल्ली के शाहदरा स्थित रेस्टोरेंट ‘अर्बन कबाब’ में भी एलपीजी स्टॉक खत्म हो चुका है और अनियमित आपूर्ति के कारण रोजमर्रा के रसोई संचालन में कठिनाई हो रही है. अगर स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो परिचालन लागत कम करने के लिए कर्मचारियों के वेतन में कटौती या कुछ कर्मचारियों को हटाने जैसे कदम भी उठाने पड़ सकते हैं.  ‘द पियानो मैन’ रेस्टोरेंट चेन में एलपीजी की आपूर्ति रुक गई है, जिसके कारण पाइप से मिलने वाली प्राकृतिक गैस पर निर्भर रहना पड़ रहा है. 

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने भी इस संबंध में परिपत्र जारी किया है और वे फिलहाल यह तय करने की कोशिश कर रहे हैं कि बिना गैस के कौन-कौन से व्यंजन बनाए जा सकते हैं.

About the author वरुण भसीन

वरुण भसीन एबीपी न्यूज़ में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. पिछले 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे एयरलाइंस, रेलवे और सड़क-परिवहन से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इससे पहले वे कई संस्थानों में काम कर चुके हैं. वरुण न्यूज जगत से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी बनाते आए हैं. वरुण ने MBM यूनिविर्सिटी जोधपुर से पढ़ाई की है. संपर्क करने के लिए मेल आईडी है- varunb@abpnetwork.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: खूब ले लिए मौसम के मजे, अप्रैल में दिल्ली का तापमान 17 डिग्री, अब भीषण गर्मी के लिए हो जाएं तैयार
खूब ले लिए मौसम के मजे, अप्रैल में दिल्ली का तापमान 17 डिग्री, अब भीषण गर्मी के लिए हो जाएं तैयार
Noida Protest: नोएडा बवाल के बीच हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, गाड़ियों की हो रही तलाशी
Noida Protest: नोएडा बवाल के बीच हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, गाड़ियों की हो रही तलाशी
Noida में बवाल के बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों से बचें, जानें पूरा रूट
Noida में बवाल के बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों से बचें, जानें पूरा रूट
नोएडा में बवाल के बाद कई रास्ते डायवर्ट, चिल्ला बॉर्डर, सेक्टर 62, 84, फेज 2 में जानें ट्रैफिक का हाल
नोएडा में बवाल के बाद कई रास्ते डायवर्ट, चिल्ला बॉर्डर, सेक्टर 62, 84, फेज 2 में जानें ट्रैफिक का हाल
Advertisement

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बेइज्जती करवाकर भी मन नहीं भरा! फिर वार्ता के लिए अमेरिका और ईरान के पीछे पड़ गए शहबाज-मुनीर, PAK मीडिया का दावा
बेइज्जती करवाकर भी मन नहीं भरा! फिर वार्ता के लिए US-ईरान के पीछे पड़े शहबाज, PAK मीडिया का दावा
Noida Protest Live: नोएडा के सेक्टर-15 में भी लगा भीषण जाम, लोगों को हो रही भारी परेशानी, श्रमिकों को मनाने में जुटी पुलिस
Live: नोएडा के सेक्टर-15 में भी लगा भीषण जाम, लोगों को हो रही भारी परेशानी, श्रमिकों को मनाने में जुटी पुलिस
एक अरब डॉलर और शादी के लिए सबसे खूबसूरत महिला.... युगांडा के आर्मी चीफ ने क्यों की तुर्किए से अजीबोगरीब डिमांड?
एक अरब डॉलर और शादी के लिए सबसे खूबसूरत महिला.... युगांडा के आर्मी चीफ ने क्यों की तुर्किए से अजीबोगरीब डिमांड?
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
Iran-US Talks: ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट के नाकेबंदी की धमकी क्यों दी, जिसे ईरान ने खुद कर रखा है बंद? जानें क्या है अमेरिका की चाल
ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट के नाकेबंदी की धमकी क्यों दी, जिसे ईरान ने खुद कर रखा है बंद? जानें क्या है अमेरिका की चाल
Board Results 2026 Live: यूपी बोर्ड से लेकर सीबीएसई और एमपी बोर्ड तक... जानें किस दिन जारी होगा कौन सा रिजल्ट
यूपी बोर्ड से लेकर सीबीएसई 10वीं और एमपी बोर्ड तक... जानें किस दिन जारी होगा कौन सा रिजल्ट
Sugarcane Farming Technique: इस तरीके से करेंगे गन्ने की बुवाई तो होगी लाखों की कमाई, फायदे का सौदा जान लें किसान
इस तरीके से करेंगे गन्ने की बुवाई तो होगी लाखों की कमाई, फायदे का सौदा जान लें किसान
Embed widget