एक्सप्लोरर

'AAP सरकार की लापरवाही से मार्शलों का भविष्य अधर में', देवेंद्र यादव का बड़ा आरोप 

Delhi News: देवेंद्र यादव ने कहा कि 10 हजार बस मार्शलों को 1 नवंबर तक बहाल करने के एलजी ने आदेश दिया था. इसके बावजूद आप सरकार ने अभी तक उपराज्यपाल के आदेश का पालन नहीं किया.

Delhi Latest News: दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बस मार्शल के मसले पर आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की लापरवाही की वजह से मार्शलों का भविष्य अधर में लटक गया है. इसे लेकर आप सरकार एक बार फिर से विरोधी दलों के निशाने पर आ गई है. तत्कालीन सीएम अरविंद केजरीवाल के आदेश के बाद डीटीसी मार्शलों को नौकरी से हटाया गया था. 

बश मार्शलों को बेरोजगार करने वाली आम आदमी पार्टी और बीजेपी अब उनकी फिर से बहाली को दिल्ली विधानसभा चुनावों में भुनाने के चक्कर में है. बता दें कि सीएम आतिशी ने शुक्रवार को विधानसभा में एलजी पर मार्शलों की नियुक्ति न होने का ठीकरा फोड़ा था. 

'बस मार्शल का मामला LG के पाले में डाला'

देवेंद्र यादव ने कहा कि बर्खास्त 10 हजार बस मार्शलों को 1 नवंबर तक बहाल करने के उपराज्यपाल के निर्देश के बावजूद आम आदमी पार्टी की सरकार ने अभी तक उपराज्यपाल के आदेश का पालन नहीं किया है. मुख्यमंत्री आतिशी ने मार्शलों को फिर से नियुक्त करने का मामला एक बार फिर एलजी के पाले में डाल दिया है. इससे पहले भी आतिशी सरकार ने मार्शलों की बहाली के लिए एलजी की मंजूरी मांगी थी, लेकिन एलजी ने साफ कहा था कि यह मामला उनके पाले में नहीं है और सरकार को खुद ही मार्शलों की बहाली का फैसला लेना चाहिए.

'मार्शलों के साथ राजनीति'

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी मार्शलों के जीवन के साथ खेल रहे हैं, क्योंकि आतिशी ने आज दिल्ली विधानसभा में बोलते हुए एलजी से मार्शलों को बहाल करने की मंजूरी मांगी है. जबकि एलजी ने आम आदमी पार्टी की सरकार को ऐसा करने का निर्देश पहले ही दिया हुआ है. उन्होंने कहा कि आतिशी सरकार मार्शलों के मुद्दे को 2025 दिल्ली विधानसभा चुनावों में भुनाने के चक्कर में इनके घरों के चूल्हे बुझा रही है.

'दिल्ली कांग्रेस ने CM से की ये मांग'

देवेंद्र यादव ने कहा कि मार्शलों को अनशन पर बैठने की मजबूरी इसलिए हुई क्योंकि आतिशी सरकार ने उनकी बहाली के लिए कोई कदम नहीं उठाया. उन्होंने कहा कि मार्शलों के पास अनशन के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा था. बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने मार्शलों से झूठे वादे किए. आतिशी सरकार को मार्शलों की बहाली के लिए तुरंत कदम उठाना चाहिए. यादव ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस मांग करती है कि तुरंत मार्शलों की बहाली की जाए.

'दिल्ली में ये कैसी सरकार है, जिसके CM...', अरविंद केजरीवाल के बयान पर विजेंद्र गुप्ता का पलटवार

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget