एक्सप्लोरर

'दिल्ली की जनता को जरूरी सुविधाएं भी नहीं दे पाए...', देवेंद्र यादव का बड़ा आरोप 

Devender Yadav: देवेंद्र यादव के मुताबिक आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गरीब लोगों को बेहतर सुविधाएं देने का वादा किया था, लेकिन अपने कार्यकाल के दौरान लोगों को इससे निजात दिलाना जरूरी नहीं समझा. 

Devender Yadav News: दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद उन्हें सीएम आवास छोड़ा ही होगा. सीएम आवास छोड़ने को लेकर आम आदमी पार्टी नेता, मंत्री और कार्यकर्ता उन्हें महान बनाने की कोशिश समझ से परे है.

देवेंद्र यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल से पूछा है कि क्या वे पिछले 10 वर्षों में दिल्ली की जनता को किसी भी तरह की सहूलियतें और मौलिक सुविधाएं दे पाए? अपने लिए बाधाओं और विवादों से मुक्त आवास ढूंढने वाले केजरीवाल मलिन बस्तियों, अनाधिकृत कॉलोनियों, पुनर्वास कॉलोनियों में रहने वाले गरीब लोगों के दर्द को क्यों नही समझते? 

उन्होंने दिल्ली के गरीब लोगों को बेहतर जीवन और सुविधाएं देने का वादा किया था. यहां रहने वाले लोग हर दिन बाधाओं और परेशानी से जूझते हैं. आज भी पहले की कई परेशानियों का सामना कर रहे हैं.  

पेशकश स्वीकार क्यों नहीं करते केजरीवाल? 

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता यह जानती है कि कथित भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण अरविंद केजरीवाल जेल गए. सुप्रीम कोर्ट की बंदिशों के कारण उन्होंने मुख्यमंत्री पद 17 सितंबर को इस्तीफा दे दिया. मैं पूछना चाहता हूं कि जब पूरी दिल्ली उन्हें घर देने की पेशकश कर रही है तो अभी तक निर्णय क्यों नही लिया? 

देवेंद्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल 10 वर्ष मुख्यमंत्री पद पर रहने के बाद घर ढूंढ रहे है, जिस पर कोई विश्वास नहीं करेगा. उन्होंने खुद को हमेशा असहाय, बेचारा और लाचार प्रदर्शित किया है, उस पर दिल्ली की भोली भाली जनता को विश्वास दिलाने की जबरन कोशिश की जा रही है. 

उन्होंने ये भी कहा कि नई दिल्ली विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले अरविन्द केजरीवाल अपनी विधानसभा में रहना चाहते हैं. जबकि उन्हें डिफेंस कॉलोनी, पीतमपुरा, जोर बाग, चाणक्यपुरी, वंसत विहार और हौजखास जैसे स्थानों पर आवास की पेशकश लोग कर रहे हैं. तब नई दिल्ली विधानसभा के जोर बाग और चाणक्यपुरी जैसे क्षेत्रों में शिफ्ट होने का निर्णय अभी तक क्यों नहीं लिया?

कॉन्सटेबल की कार से कुचलकर हत्या, अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर हमला, कहा- 'दिल्ली में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली की 11 सड़कों पर डायवर्जन, जरूर पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट: दिल्ली की 11 सड़कों पर डायवर्जन, जरूर पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
राहुल ने रद्द नहीं की रैली, व्यापारी पहुंचे सोनिया गांधी के पास, कहा- 'आप अंतिम उम्मीद'
राहुल ने रद्द नहीं की रैली, व्यापारी पहुंचे सोनिया गांधी के पास, कहा- 'आप अंतिम उम्मीद'
दिल्ली में दिवाली से पहले निपटा लें ये काम, बढ़ते AQI के बीच इन चीजों पर लगेगी रोक
दिल्ली में दिवाली से पहले निपटा लें ये काम, बढ़ते AQI के बीच इन चीजों पर लगेगी रोक
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget