एक्सप्लोरर

Delhi Weekend Curfew: वीकेंड कर्फ्यू शुरू होने से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी किया ये जरूरी संदेश, आप भी जान लें

Delhi Weekend Curfew: दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना वायरस और ओमिक्रॉन के मामलों के बीच दिल्ली में शुक्रवार रात दस बजे से रविवार तक वीकेंड कर्फ्यू रहेगा.

Delhi Weekend Curfew: दिल्ली में लगातार कोरोना वायरस और ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इसकी रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार कल से वीकेंड कर्फ्यू लगाने जा रही है. ये वीकेंड कर्फ्यू शनिवार से लेकर रविवार तक लागू रहेगी. वीकेंड कर्फ्यू में जरुरी सेवाओं को छूट रहेगी और जरुरी काम करने वालों के लिए ई-पास जारी किए जाएंगे. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने लोगों को कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है, और बेवजह घर से नहीं निकलने का अनुरोध भी किया है. 

साथ ही दिल्ली पुलिस ने वीकेंड कर्फ्यू को लेकर लोगों के मन में उठ रहे सवालों के जवाब भी दिए हैं. दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से 3 जरुरी सवालों के जवाब दिए हैं.

पहला सवाल- क्या वीकेंड कर्फ्यू केवल शनिवार और रविवार को ही प्रभावी है?

दिल्ली पुलिस का जवाब: दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा. बेवजह घर से बाहर निकलने पर पाबन्दी रहेगी. जरुरी काम होने पर इजाजत लेकर वो काम कर सकते हैं. वहीं अगर आप जरूरी चीजों और सेवाओं की आपूर्ति से जुड़े हैं, तो आपको ई-पास लेने होंगे. जिसके बाद ही आप बाहर निकल सकते हैं.

दूसरा सवाल- क्या वीकेंड कर्फ्यू में मीडिया कर्मियों को छूट है?

दिल्ली पुलिस का जवाब: दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू के दौरान मीडिया कर्मियों को छूट मिलेगी. इस दौरान उनके पास एक वैलिड आईडी कार्ड होना अनिवार्य है.

तीसरा जवाब : क्या लेबर के साथ उद्योग चल सकेंगे?

दिल्ली पुलिस का जवाब: दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि सभी कोविड-19 उपयुक्त व्यवहारों का पालन करते हुए साइट पर काम करने वाले उद्योग हमेशा की तरह चलते रहेंगे.

ये भी पढ़ें-

COVID 19 Vaccination: भारत में तीसरी डोज की हो रही तैयारी, लेकिन लाखों हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स ने अब तक नहीं ली अपनी दूसरी डोज

CM Yogi Adityanath का अखिलेश यादव पर तंज, 'भगवान कृष्ण उनसे कहते होंगे, सत्ता पाते ही मेरी मथुरा में दंगे करवा दिए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार
बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget