एक्सप्लोरर

दिल्ली में गर्मी का कहर जारी! चलेंगी तेज धूल भरी हवाएं! IMD ने बताया कब मिलेगी राहत

Delhi Weather Today: दिल्ली में 8 जून को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और आज धूल भरी हवाओं की चेतावनी जारी की गई है. वायु गुणवत्ता सूचकांक 198 रहा, जो 'मध्यम' श्रेणी में है.

Delhi Weather Update: कुछ दिनों की बारिश के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर भीषण गर्मी का कहर जारी है. रविवार (8 जून) को भी इसका असर देखने को मिली, जहां अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है. 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी कि 9 जून को भी दिल्ली में तेज सतही हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आज (9 जून) को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा.

इन इलाकों में 40 के पार रहा अधिकतम तापमान 
8 जून को दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. पीटीआई के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में जहां तापमान 42.1 डिग्री रहा, वहीं पालम में 43.6, लोधी रोड पर 42.3, रिज क्षेत्र में 42.9 और अयानगर में सर्वाधिक 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह 26 से 29.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा और अयानगर में 29.2 डिग्री के साथ सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

12 जून तक बनी रह सकती है यही स्थिति- IMD
हालांकि, मौसम विभाग ने स्पष्ट किया कि फिलहाल क्षेत्र में हीटवेव जैसी स्थिति नहीं है क्योंकि तापमान का अंतर सामान्य से लगभग 3 डिग्री तक ही है. फिर भी लोगों को अगले कुछ दिनों तक गर्म और उमस भरे मौसम का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग का कहना है कि यह स्थिति 12 जून तक बनी रह सकती है. 8 जून शाम 5:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 31 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई, जिससे उमस भरी गर्मी का एहसास और अधिक हुआ.

वहीं, वायु गुणवत्ता की बात करें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 8 जून शाम 6 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 198 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है. CPCB के अनुसार, AQI यदि 0-50 के बीच हो तो ‘अच्छा’, 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘बहुत खराब’ और 401-500 ‘गंभीर’ माना जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget