एक्सप्लोरर

Delhi Weather: मई में 124 साल बाद दूसरी बार सबसे ज्यादा हुई बारिश, IMD ने जारी किए चौंकाने वाले आंकड़े

Delhi Weather Forecast: मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए दिल्ली एनसीआर में बारिश की संभावना जताई है. शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34 और 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

Delhi Weather Update: दिल्ली एनसीआर समेत हरियाणा, वेस्ट यूपी, पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड में शुक्रवार को रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई. साथ ही तेज हवाएं भी चलीं. दिल्ली में भारी बारिश की वजह से 4 लोगों की मौतें हुईं. अब मौसम विभाग ने बारिश को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े जारी किए हैं. 

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार (2 मई) को 124 साल में दूसरी सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई. दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग ने सुबह 2.30 बजे से 8.30 बजे के बीच 77 मिमी बारिश दर्ज की. आईएमडी ने कहा कि 1901 में जब रिकॉर्ड-कीपिंग शुरू हुई थी, तब से मई में राष्ट्रीय राजधानी में यह दूसरी सबसे अधिक 24 घंटे की बारिश थी. 

साल 2021 में मई में एक दिन में सबसे अधिक 119.3 मिमी बारिश हुई. 1901 के बाद से पिछली सबसे अधिक बारिश. आईएमडी ने कहा कि इससे पहले, राजधानी में महीने के लिए पिछली सबसे अधिक 24 घंटे की बारिश 60 मिमी दर्ज की गई थी, जो 24 मई, 1976 को दर्ज की गई थी. 

2 साल में सबसे कम तापमान 

शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 10.2 डिग्री कम यानी 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह पिछले दो वर्षों में इस महीने का सबसे कम तापमान रहा. आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल मई में सबसे कम अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस था, जबकि 2023 में यह 26.1 डिग्री सेल्सियस था, जो अब तक कई वर्षों में सबसे कम था. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री कम 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत और 60 प्रतिशत के बीच रही. 

अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना 

मौसम विभाग ने आने वाले सप्ताह में राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहने और बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34 और 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. बता दें कि दो मई को दिल्ली एनसीआर में मूसलाधार बारिश हुई थी. बारिया के दौरान नजफगढ़ इलाके में 4 मौतें हुईं थी. भारी बारिश और पेड़ों के गिरने से गाड़ियों के ट्रैफिक में फंसने और कई फ्लाइट के लेट होने लोगों की आवाजाही प्रभावित हुईं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली: प्रदूषण के खिलाफ सरकार एक्शन में, नियम तोड़ने पर होगा एक्शन
दिल्ली: प्रदूषण के खिलाफ सरकार एक्शन में, नियम तोड़ने पर होगा एक्शन
दिल्ली विधानसभा परिसर की सुरक्षा और होगी चाक चौबंद, 8 निगरानी टावर्स से CRPF का पहरा
दिल्ली विधानसभा परिसर की सुरक्षा और होगी चाक चौबंद, 8 निगरानी टावर्स से CRPF का पहरा
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget