एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली की हवा फिर जहरीली, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी, इस दिन से शुरू होगा शीतलहर का कहर

Delhi Weather Update: दिल्ली वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार अगले 2 दिन तक राजधानी में AQI खराब बने रहने का अनुमान है. सप्ताह के अंत तक दिल्ली में शीतलहर शुरू होने की संभावना है.

Delhi Weather Today: देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और ठंडी हवा चलने की वजह से दिल्ली में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है. तापमान 10 और 11 डिग्री से लुढकर 8 डिग्री तक पहुंच चुका है. अगले तीन दिनों के बाद इसका 6 डिग्री से नीचे पहुंचने की संभावना है. अभी दिन में धूप खिलने के बाद भी ठंड का कम अहसास हो रहा है, लेकिन बहुत जल्द दिल्ली में शीत लहर का दौर शुरू होने की संभावना है. 

दिल्ली में वायु गुणवत्ता एक दिन पहले ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज होने के बाद मंगलवार को फिर ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई और इसके अगले दो दिन तक ऐसे ही बने रहने की आशंका है. राष्ट्रीय राजधानी के 38 वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन में से दो ने मंगलवार को एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया. 

दिल्ली में AQI 234 

मंगलवार को शाम चार बजे शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 234 दर्ज किया गया. जबकि सोमवार को यह ‘मध्यम’ (186) श्रेणी में रहा था.

मंगलवार को मुख्य प्रदूषक पीएम2.5 था, जो दोपहर तीन बजे 87.9 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया. ये सूक्ष्म कण स्वास्थ्य के लिए बहुत बड़ा खतरा पैदा करते हैं क्योंकि ये फेफड़ों में भीतर तक घुसकर रक्त में प्रवेश कर सकते हैं.

दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार, अगले दो दिन तक राजधानी में एक्यूआई ‘खराब’ बने रहने का अनुमान है. दिसंबर की शुरुआत में वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया, जो ‘बहुत खराब’ से ‘खराब’ और फिर ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है.

मंगलवार को दिल्ली में दिन का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री कम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 23 डिग्री सेल्सियस और सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. साथ ही धुंध रहने के भी आसार हैं.

गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. 

आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में बुधवार (11 दिसंबर) को अधिक​तम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने का अनुमान है. सुबह के समय कोहरा देखने को मिलेगा. दिल्ली में मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंड हवाएं चलेंगी. 14 दिसंबर के बाद तापमान 6​ डिग्री से नीचे जाने का पूर्वानुमान है. 

Delhi Election 2025: 'दिल्ली में...', AAP प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद देवेंद्र यादव का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
दिल्ली मेट्रो: वॉयलेट लाइन की पटरी पर कूदा शख्स, जामा मस्जिद स्टेशन से संदिग्ध सोना बरामद
दिल्ली मेट्रो: वॉयलेट लाइन की पटरी पर कूदा शख्स, जामा मस्जिद स्टेशन से संदिग्ध सोना बरामद
दिल्ली में न्यूनतम पारा पहुंचा 17.1, बढ़ी ठंड, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में न्यूनतम पारा पहुंचा 17.1, बढ़ी ठंड, जानें ताजा अपडेट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget