एक्सप्लोरर

दिल्ली में प्रदूषण से राहत, 2020 के बाद पहली बार मार्च में AQI रहा संतोषजनक, आज कैसा रहेगा मौसम? 

Delhi Weather Today: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 16 मार्च को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 डिग्री सेल्सियस और 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. दिल्ली आज तेज हवा का अनुमान है.

Delhi Weather News: दिल्ली में शुक्रवार यानि होली के दिन बारिश होने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल गया है. एनसीआर में बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया, जिससे तापमान में गिरावट आई है. अगले 2 से 3 तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. 

मौसम विभाग ने रविवार को सामान्य रूप से आसमान में बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 डिग्री सेल्सियस और 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

गर्मी से राहत कब तक?

दिल्ली में 17 और 18 मार्च को तेज हवाएं चलेंगी. उसके बाद दिल्ली में गर्मी कहर बरपाएगी. मौसम विभाग के मुताबिक 19 मार्च से दिन को तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना है. 19 से 21 मार्च तक अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 19 रहने का पूर्वानुमान है. 

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 4.1 डिग्री अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि आर्द्रता का स्तर 62 से 50 प्रतिशत के बीच रहा. आईएमडी ने बताया कि शुक्रवार दिल्ली में इस साल अब तक का सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.3 डिग्री अधिक था.

3 साल में सबसे बेहतर AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शाम छह बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 84 रहा, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के मुताबिकक दिल्ली में शनिवार को पिछले तीन वर्ष में एक जनवरी से 15 मार्च के बीच किसी भी दिन की तुलना में सबसे स्वच्छ वायु गुणवत्ता रही. यह साल 2025 का पहला 'संतोषजनक' एक्यूआई दिन था. सीएक्यूएम के अनुसार के दिल्ली में 2020 के बाद से 5 वर्षों में पहली बार मार्च में 'संतोषजनक' श्रेणी में एक्यूआई रहा है.

शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51-100 को 'संतोषजनक', 101-200 को 'मध्यम', 201-300 को 'खराब', 301-400 को 'बहुत खराब' और 401-500 को 'गंभीर' माना जाता है.

अरविंद केजरीवाल के कदम से दिल्ली से पंजाब तक सनसनी, इस BJP नेता के घर जाकर की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget