एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल के कदम से दिल्ली से पंजाब तक सनसनी, इस BJP नेता के घर जाकर की मुलाकात

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में BJP नेता लक्ष्मी कांता चावला से मुलाकात की, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चा हो रही है.

Arvind Kejriwal Meets Lakshmi Kanta Chawla: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब दौरे के दौरान कुछ ऐसा किया, जिसकी चर्चा सियासी गलियारों में तेज हो गई है. अरविंद केजरीवाल ने शनिवार (15 मार्च) को अमृत्सर में बीजेपी नेता लक्षमी कांता चावला से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की. 

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बीजेपी नेता लक्ष्मीकांत चावला से मुलाकात पर सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, "मुझे नहीं पता कि उन्होंने किससे मुलाकात की और किससे नहीं, यह उनका निजी मामला है."

'असफल व्यक्ति नया रास्ता तलाशता है'
अरविंद केजरीवाल और बीजेपी नेता लक्ष्मी कांता चावला की मुलाकात पर दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "अरविंद केजरीवाल अलग-अलग जगहों पर जा रहे हैं. अगर कोई व्यक्ति असफल होता है या निराश होता है, तो वह रास्ता तलाशता है. अगर अरविंद केजरीवाल लक्ष्मी कांता चावला के घर जाकर भाजपा में शामिल होने की सोच रहे हैं, तो बीजेपी उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी."

मनजिंदर सिंह सिरसा का अरविंद केजरीवाल पर निशाना
यह पूछे जाने पर कि विपक्षी दल आप लगातार बीजेपी की योजनाओं पर सवाल खड़े कर रहा है, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "आम आदमी पार्टी फ्रस्ट्रेट है. दिल्ली की सत्ता जबसे गई है, तबसे आप मुखिया अरविंद केजरीवाल पंजाब में कुर्सी ढूंढ रहे हैं और ध्यान डायवर्ट करने की कोशिश करते हैं. पीएम मोदी की कोई भी योजना अपने आप पूरी हो जाती है, उसके लिए इन लोगों की कोई जरूरत नहीं है. इन्हें अगर कोई योजना चलानी है तो यह बताएं कि पंजाब में एक हजार रुपये कब दे पाएंगे? पंजाब के किसानों का कर्जा कब माफ कर पाएंगे?"

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनिता केजरीवाल 10 दिन के विपश्यना पर गए थे. विपश्यना समाप्त कर वापस आने के बाद अरविंद केजरीवाल धम्म-धज विपश्यना योग केंद्र से सीधा अमृतसर पहुंचे. अमृतसर में विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर से उन्होंने मुलाकात की. 

18 मार्च को अरविंद केजरीवाल की रैली
अब अरविंद केजरीवाल अमृतसर में विधायकों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे. इसके बाद 18 मार्च को लुधियाना में अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान बड़ी रैली को संबोधित करेंगे. 

यह भी पढ़ें: मेट्रो स्टेशनों से केबल चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, पश्चिम बंगाल भागने के फिराक में थे आरोपी

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
दिल्ली-NCR का मौसम हुआ सुहाना, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; पार 6 डिग्री तक गिरा
दिल्ली-NCR का मौसम हुआ सुहाना, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; पार 6 डिग्री तक गिरा
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget