एक्सप्लोरर

दिल्ली में प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, हवा लगातार चौथे दिन 'खराब', जानें अपने इलाके की AQI

Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है. कई इलाकों की हवा 'बेहद खराब' स्तर तक पहुंच चुकी है. धुंध और प्रदूषण से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है.

Delhi Weather Update: अक्टूबर की शुरुआत के साथ भले ही दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली हो, लेकिन प्रदूषण ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं. पिछले चार दिनों से दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 250 से 300 के बीच बना हुआ है, जो 'खराब' श्रेणी में आता है. कई इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 'बेहद खराब' स्तर तक पहुंच चुका है, जबकि अधिकतर क्षेत्रों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी है. 

दिल्ली का औसत AQI फिलहाल 263 है. द्वारका में AQI 336, आईटीओ पर 188 और IGI एयरपोर्ट पर 273 रिकॉर्ड किया गया है. जहांगीरपुरी, मुण्डका, प्रीत विहार, रोहिणी, शादीपुर, विवेक विहार, और वजीरपुर जैसे इलाकों में AQI 300 के पार बना हुआ है. इन इलाकों की आबोहवा खराब होने से लोगों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. 

प्रदूषण स्वास्थ्य पर डाल रहा प्रतिकूल प्रभाव

प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने ‘ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान’ (GRAP) लागू कर दिया है. कई निर्माण कार्यों पर रोक भी लगा दी गई है. दिल्ली सरकार की कवायद के बावजूद, हवा की गुणवत्ता में कोई खास सुधार नजर नहीं आ रहा है. कई इलाकों में धुंध की चादर छाई लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है. 

प्रदूषण के कारण खांसी, जुकाम और सांस की समस्या बढ़ गयी है. रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार ने सड़कों पर पानी का छिड़काव भी शुरू किया है, लेकिन धुंध और प्रदूषण से राहत मिलती फिलहाल नजर नहीं आ रही. दिल्ली की हवा लगातार चौथे दिन 'बेहद खराब' श्रेणी में बनी हुई है. 

राम मनोहर लोहिया अस्पताल की बड़ी पहल

हालात का मुकाबला करने के लिए स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट मोड पर है. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में प्रदूषण से प्रभावित मरीजों के लिए अलग केबिन और सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं. सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों, और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को हो रही है. दिल्लीवासियों के लिए आने वाले दिन और भी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं, अगर प्रदूषण का स्तर इसी तरह बना रहा. 

ये भी पढ़ें-

बुजुर्गों और किशोरों के बीच के अंतर को पाटने का प्रयास, जानिए क्या है दिल्ली पुलिस का कार्यक्रम 'मित्र'?

 

मेघा एबीपी न्यूज में रिपोर्टर हैं. वो देश दुनिया की खबरों पर पैनी रुचि बनाए रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली लक्ष्मी योजना: शालीमार बाग कैंप में महिलाओं के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, आवेदन पर किए हस्ताक्षर
दिल्ली लक्ष्मी योजना: शालीमार बाग कैंप में महिलाओं के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता
15 अगस्त से पहले पुलिस के निशाने पर सेकेंड हैंड कार डीलर! जानिए पूरी वजह
15 अगस्त से पहले पुलिस के निशाने पर सेकेंड हैंड कार डीलर! जानिए पूरी वजह
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget