एक्सप्लोरर

अगले एक हफ्ते तक लू की टेंशन न लें दिल्लीवाले! मौसम विभाग ने दी ये खुशखबरी

Delhi Weather News: मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली में बुधवार (16 अप्रैल) को तेज हवाएं चल सकती हैं. अगले एक सप्ताह तक लू की स्थिति नहीं है.

दिल्ली वालों के गर्मी को लेकर राहत भरी खबर आई है. अगले एक सप्ताह तक लू की स्थिति का अनुमान मौसम विभाग ने नहीं जताया है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में दिल्ली में तेज हवाएं चलने का अनुमान है. यानी गर्मी से राहत के साफ संकेत दिख रहे हैं. 

दिल्ली का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को धूप खिली रहने और आसमान साफ ​​रहने के कारण अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है.  दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बुधवार को तेज हवाएं चलने का अनुमान

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिन में ह्यूमिडिटी का स्तर 52 से 34 प्रतिशत के बीच रहा. मौसम विभाग ने बुधवार को भी तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है तथा अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

दिल्ली का एक्यूआई 180 दर्ज 

इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 180 रहा, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है.

राजस्थान में 18 अप्रैल तक लू की स्थिति

इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान में 18 अप्रैल तक जबकि गुजरात में 17 अप्रैल तक लू की स्थिति बने रहने की संभावना है. राजस्थान में रात में तापमान अधिक होगा, इसको लेकर वॉर्म नाइट का अलर्ट जारी किया गया है. बिहार और झारखंड में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने का अनुमान जताया है.

16 से 20 अप्रैल के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना है, जिसकी तीव्रता 18 और 19 अप्रैल को सबसे अधिक रहेगी. इन दिनों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. इसके अतिरिक्त, 18 से 20 अप्रैल के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत से सटे हुए मैदानी क्षेत्रों में वर्षा के साथ गरज, बिजली गिरने और तेज़ हवा की संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget