एक्सप्लोरर

दिल्ली में भीषण गर्मा के लिए येलो अलर्ट, मिनिमम टेंपरेचर ने तोड़ा तीन सालों का रिकॉर्ड

Delhi Weather News: दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 3 वर्षों में अप्रैल में यह सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है.

Delhi Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार (09 अप्रैल) को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में अप्रैल में यह सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक साल 2024 और 2023 दोनों वर्षों में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंचा था. आंकड़ों के अनुसार 2024 में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था जबकि 2023 में यह 23.6 डिग्री तक ही पहुंचा था. इसी तरह 2022 में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था.

दिल्ली में भीषण गर्मी के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है और भीषण गर्मी के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 51 प्रतिशत रही.

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह भी मौसम गर्म रहा था और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.2 डिग्री अधिक है. दिल्ली में सोमवार को मौसम की पहली भीषण गर्मी दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था.

दिल्ली में AQI खराब कैटेगरी में दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 233 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. इससे पहले मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 216 दर्ज किया गया. ये भी ‘खराब’ श्रेणी में आता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच का एक्यूआई ‘संतोषजनक’ माना जाता है.

इसके अलावा 101 से 200 के बीच का एक्यूआई ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच का एक्यूआई ‘खराब’, 301 से 400 के बीच का एक्यूआई ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच का एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget