एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली वाले रहें सावधान! अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट, IMD का अपडेट जरूर जानें

Delhi Temperature: दिल्ली में हाल के दिनों में तापमान में लगातार इजाफा देखा जा रहा है. नजफगढ़ में सोमवार को अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बिजली की डिमांड काफी बढ़ गई है.

Delhi Weather Forecast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है. चिलचिलाती धूप और उमस से लोगों का हाल बेहाल है. राजधानी के कई हिस्सों में तापमान सोमवार (20 मई) को फिर से 47 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया. मौसम कार्यालय ने दिल्ली में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति के कारण अगले पांच दिनों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है.

चिलचिलाती गर्मी ने शहर की बिजली की डिमांड को मई में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचा दिया है. दिल्ली सरकार ने उन स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया है, जो गर्मी की छुट्टियों के लिए अभी तक बंद नहीं हुए हैं.

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

दिल्ली में हाल के दिनों में तापमान में लगातार इजाफा देखा जा रहा है. रविवार (19 मई) को इस गर्मी में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया इस दिन तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं, शनिवार का तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस था. जबकि उससे पहले शुक्रवार को पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा. सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में दूसरा सबसे अधिक अधिकतम तापमान रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक था.

नजफगढ़ में 47.4 डिग्री सेल्सियस पारा

नजफगढ़ में सोमवार को अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इससे पहले दक्षिण पश्चिम दिल्ली क्षेत्र में 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम में अब तक देश में सबसे अधिक है. मुंगेशपुर में 47.1 डिग्री, आया नगर में 45.7 डिग्री, पूसा में 46.1 डिग्री, पीतमपुरा में 46.6 डिग्री और पालम में 45.2 डिग्री दर्ज किया गया. 

21 मई को दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार (21 मई) को मुख्य रूप से आसमान साफ ​​रहने के संकेत दिए हैं. वहीं, दिल्ली के कई हिस्सों में हीटवेव की स्थिति और अन्य क्षेत्रों में गंभीर हीटवेव की स्थिति के साथ-साथ 25-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है.

गर्मी को लेकर मौसम विभाग की सलाह

प्रचंड गर्मी खास तौर से कम आय वाले परिवारों को परेशान कर रही है क्योंकि उनके पास कूलिंग की सुविधा तक पहुंच कम होती है. भीषण गर्मी उन लोगों के धैर्य की भी परीक्षा ले रही है जिन्हें काम और दूसरी वजहों से बाहर जाना पड़ता है. आईएमडी ने हीटवेव के कारण कमजोर लोगों के लिए अत्यधिक देखभाल का आग्रह किया है. सभी उम्र के लोगों में गर्मी से संबंधित बीमारी और हीट स्ट्रोक विकसित होने की बहुत अधिक संभावना है, ऐसे में धूप और गर्मी से बचने और पानी खूब पीने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें:

Delhi News: भीषण गर्मी के बाद भी प्राइवेट स्कूल खुले, अब दिल्ली सरकार ने दिया ये आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर
प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी नहीं होगी सार्वजनिक, दिल्ली HC का बड़ा फैसला
प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी नहीं होगी सार्वजनिक, दिल्ली HC का बड़ा फैसला
सौरव-रांका की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी तो केजरीवाल बोले, 'इससे पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी तो केजरीवाल बोले, 'इससे पता चलता है कि...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget