एक्सप्लोरर

Delhi Weather: इस बार मई महीने में पिछले 10 सालों में सबसे कम बारिश, 1 जून को बादल कर सकते हैं रहम

Delhi Temperature: दिल्ली में शुक्रवार (31 मई) को पारा सामान्य से छह डिग्री अधिक 45.8 डिग्री सेल्सियस तक रहा. शनिवार को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

Delhi Weather Forecast: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का टॉर्चर लगातार जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी शुक्रवार (31 मई) को पांचवें दिन भी लू की चपेट में रही. यहां पारा सामान्य से छह डिग्री अधिक 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में इस मई में केवल दो दिन बारिश दर्ज की गई, जो 10 वर्षों में सबसे कम है.

आईएमडी ने शनिवार (1 जून) के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया और अनुमान लगाया कि आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ छींटे पड़ने और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है.

दिल्ली में 1 जून को बारिश की संभावना

इसके साथ ही दिल्ली में शनिवार को हल्की बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली में शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 44 और 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. शुक्रवार (31 मई) का पारा रीडिंग दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र, सफदरजंग वेधशाला द्वारा इस गर्मी में अब तक दर्ज किया गया दूसरा सबसे अधिक तापमान है. 

मौसम विभाग ने कहा कि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिन के दौरान शहर की सापेक्षिक आर्द्रता 38 फीसदी से 23 फीसदी के बीच रही.

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में इस महीने तापमान 79 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. बुधवार को उच्चतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस था. 17 जून, 1945 को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. बुधवार को मुंगेशपुर में तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने त्रुटि की संभावना जताई और कहा कि क्षेत्र के मौसम स्टेशन के सेंसर और डेटा की जांच कर रहे हैं. 

हालांकि, मौसम विभाग ने अभी तक मुंगेशपुर में सेंसरों के निरीक्षण को लेकर कोई रिपोर्ट जारी नहीं की है. अभूतपूर्व गर्मी के कारण राष्ट्रीय राजधानी भी पानी की कमी का सामना कर रही है. दिल्ली में इस महीने में पिछले 10 वर्षों में सबसे कम बारिश वाले दिन भी देखने को मिला है.

ये भी पढ़ें:

Watch: दिल्ली के साकेत में IGL गैस पाइप लाइन में आग से दहशत में आए लोग, देखें Video Viral

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget