एक्सप्लोरर

दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी-लू से बढ़ी लोगों की परेशानी, मुंगेशपुर में पारा 48.3 डिग्री सेल्सियस

Delhi Temperature: मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक रविवार (26 मई) को दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर लू चली. भीषण गर्मी की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा.

Delhi Weather Forecast: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. दिल्ली में लू चलने की वजह से काम करने के लिए घर से बाहर निकलने वालों के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक रविवार (26 मई) को दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर लू चली और कुछ जगहों पर भीषण लू चली. मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में गर्मी से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं. मौसम विभाग ने लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी

दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 29 मई तक भीषण गर्मी जारी रहेगी. भीषण गर्मी का असर हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय की पहाड़ियों पर भी पड़ेगा. राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और गुजरात के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है.

राष्ट्रीय राजधानी में इससे पहले शनिवार (25 मई) को लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने आगाह किया था कि शनिवार के बाद तापमान बढ़ने की उम्मीद है. जिसके बाद रविवार को दिल्ली के मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया.

गर्मी और लू से बचने के उपाय क्या?

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को अपने सात दिवसीय पूर्वानुमान में, आईएमडी ने गर्मी के प्रभाव का उल्लेख किया और कई गतिविधियों का सुझाव दिया. इसने कमजोर लोगों के लिए अत्यधिक देखभाल का आग्रह किया है क्योंकि गर्मी की लहर उनके स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकती है. सभी उम्र के लोगों में गर्मी की बीमारी और हीट स्ट्रोक विकसित होने की बहुत अधिक संभावना है.

चिलचिलाती गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों वाले लोगों जैसे कमजोर व्यक्तियों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए गर्मी से बचने की सलाह दी है. गर्मी के संपर्क से बचने, खूब पानी पीने ताकि शरीर में पानी की कमी न हो. इसके अलावा ओआरएस या घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी और छाछ का उपयोग करने का सुझाव दिया है.

ये भी पढ़ें:

Baby Care Centre Fire: दिल्ली के बेबी केयर सेंटर का मालिक गिरफ्तार, 7 मासूमों की गई थी जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget