एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश, 17.6 डिग्री पर पहुंचा पारा, जानें- क्या है प्रदूषण का स्तर?

Delhi Weather Forecast: मौसम विभाग के अनुसार आज न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही शुक्रवार को दिल्ली में बारिश होने का अलर्ट जारी किया था. IMD के अनुसार न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. वहीं सरकार की वायु गुणवत्ता फॉरकास्ट एजेंसी सफर से मिले आंकड़ों के अनुसार शहर में सुबह करीब साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता (Relative Humidity) 75 प्रतिशत दर्ज की गयी. 

बिजली-ओले गिरने की संभावना

वहीं एक्यूआई (AQI) सुबह करीब नौ बजे मध्यम (115) श्रेणी में दर्ज किया गया. गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के लिए हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश, बिजली और ओला गिरने की संभावना है.

इन राज्यों में भी बारिश के आसार

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा के कई इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ आंधी तूफान आ सकता है. ऐसे में इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा यूपी के कुछ जिलों में आज (24 मार्च) ओला, बारिश होने की संभावना है. यूपी में आज तेज बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं भी चलने का अनुमान भी लगाया गया है. वहीं बेमौसम बारिश के चलते खेतों में पानी भरने से कई राज्यों में फसलों को बहुत नुकसान हुआ है. इसके अलावा जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में भी आंधी तूफान और तेज हवा चलने का अनुमान जताया गया है.

ये भी पढ़ें-

Poster Controversy: आप नेता गोपाल राय की केंद्र को खुली चुनौती, 'देखते हैं आप कितनी FIR दर्ज करते हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चाइनीज मांझे पर दिल्ली पुलिस सख्त, होगी 5 साल की जेल या 1 लाख का जुर्माना
चाइनीज मांझे पर दिल्ली पुलिस सख्त, होगी 5 साल की जेल या 1 लाख का जुर्माना
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
Delhi NCR के लोगों में बढ़ रहा इन बीमारियों का खतरा! रिसर्च में दावा
Delhi NCR के लोगों में बढ़ रहा इन बीमारियों का खतरा! रिसर्च में दावा
रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, 'झारखंड सरकार को सावधान रहना चाहिए'
रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, 'झारखंड सरकार को सावधान रहना चाहिए'

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget