एक्सप्लोरर

Delhi Rain: दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, वाटर लॉगिंग ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत

Delhi NCR Weather: दिल्ली समेत नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद में भी जोरदार बारिश हो रही है. मौसम का मिजाज कुछ इस तरह से बदला की दिन के वक़्त ही अंधेरा सा छा गया और गाड़ियों की लाइटें जलानी पड़ी.

Today Delhi Weather: दिल्ली-NCR में अचानक हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली. साथ ही जगह-जगह वाटर लॉगिंग की समस्या भी सामने आने लगी. इस वजह से लोगों को आवागमन के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बीते दिनों से दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था और लोग बारिश की उम्मीद कर रहे थे. आखिरकार, आज अचानक मौसम ने करवट ली और दिल्लीवालों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई. 

दिन में ही छाया अंधेरा

दिल्ली समेत नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद में भी जोरदार बारिश हो रही है. मौसम का मिजाज कुछ इस तरह से बदला की दिन के वक़्त ही अंधेरा सा छा गया और गाड़ियों की लाइटें जलानी पड़ी. कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला इंडिया गेट के पास जहां दोपहर में ही अंधेरा छा गया.  बता दें कि, बारिश दिल्ली के लोगों के लिए राहत के साथ मुसीबत भी लेकर आती है, क्योंकि बारिश के बाद अक्सर दिल्ली के कई इलाकों के हालात बदहाल नजर आते हैं. यहां बारिश की वजह से सड़क पर पानी जमा हो जाने की वजह से गाड़ियां रेंग-रेंग कर सरकती हैं, जिसकी वजह से लोगों को लंबे ट्रैफिक जाम से झूझना पड़ता है.

मौसम विभाग ने जताया था पूर्वामान

हालांकि, दोपहर में हुई बारिश के बाद हुई वाटर लॉगिंग की वजह से ट्रैफिक स्लो जरूर हुआ, लेकिन जाम की स्थिति नहीं है. यही अगर शाम का वक़्त होता तो निश्चित ही यहां पर गाड़ियों की लंबी कतार नजर आती, जिससे गाड़ियों को निकलने में घंटो लग जाते. बता दें कि, हर बारिश के बाद दिल्ली में वाटर लॉगिंग सिविक एजेंसियों की पोल  खोल देती है. मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी. मौसम विभाग ने दिल्ली में 23 सितंबर के बाद बारिश की पूर्वामान जताया था. बता दें कि, जून और जुलाई में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन अगस्त में सामान्य से कम बारिश हुई.

ये भी पढ़ें: Delhi Water Crisis: दिल्ली के इन इलाकों में अगले 2 दिन ठप्प रहेगी वाटर सप्लाई, जरूरत पड़ने पर इस नंबर पर करें कॉल

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया अध्यक्ष, सरकार ने निर्मल जैन को दी जिम्मेदारी
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया अध्यक्ष, सरकार ने निर्मल जैन को दी जिम्मेदारी
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget