एक्सप्लोरर

Delhi University News: करीब दो साल बाद फिर से खुली दिल्ली यूनिवर्सिटी, पहले दिन कितने छात्र पहुंचे?

DU News: दिल्ली विश्वविद्यालय में करीब दो साल बाद गुरुवार से प्रत्यक्ष रूप से कक्षाएं शुरू हो गई है. पहले दिन छात्रों की उपस्थिति अच्छी रही. आने वाले दिनों में छात्रों की संख्या बढ़ सकती है.

दिल्ली विश्वविद्यालय में करीब दो साल बाद गुरुवार से शुरू हुई प्रत्यक्ष कक्षाओं में आज छात्रों की उपस्थिति अच्छी रही. हालांकि अन्य राज्यों से आने वाले छात्रों की संख्या आज कम रही लेकिन अगले सप्ताह तक इसमें वृद्धि होने की संभावना है. शिक्षकों का कहना है कि द्वितीय वर्ष के छात्रों की उपस्थिति बेहतर रही लेकिन पहले और तृतीय वर्ष के छात्रों की संख्या कम रही. मिरांडा हाउस में शिक्षक आभा देव हबीब ने बताया कि पहले वर्ष के छात्रों की अगले महीने परीक्षा और यह उनके असाइमेंट जमा करने और आंतरिक परीक्षाओं का वक्त है. साथ ही उनकी परीक्षाएं ऑनलाइन ओपन बुक तरीके से हो रही हैं. उनपर वापस लौटने का कोई दबाव नहीं है.

दूसरे वर्ष के छात्रों में उत्साह

उन्होंने कहा कि इस वक्त तीसरे वर्ष के छात्र भी अपनी प्रवेश परीक्षाओं में व्यस्त हैं और संभवत: कोचिंग ले रहे हैं. दूसरे वर्ष के छात्रों में जरूर उत्साह है. हमने वे सभी प्रयोग किए जो हमने ऑनलाइन कक्षाओं में किए थे.

अगले सप्ताह से बढ़ सकती है छात्रों की संख्या

मिरांडा हाउस, मोती लाल नेहरू जैसे कुछ कॉलेज पहले वर्ष के छात्रों को ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधा दे रहे हैं. प्राचार्यों का कहना है कि पहले दिन छात्रों की उपस्थिति अच्छी रही और आशा जतायी कि अगले सप्ताह से इनकी संख्या और बढ़ेगी.

कमला नेहरू कॉलेज की प्राचार्य ने कही ये बात

कमला नेहरू कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर कल्पना भाकुनी ने कहा कि "उपस्थिति बहुत अच्छी रही. हम पहले दिन इसकी आशा नहीं कर रहे थे. पहली कक्षा के लिए छात्र सुबह साढ़े आठ बजे कॉलेज पहुंच गए थे. आज कैंपस का कोना-कोना जैसे जी उठा था." भाकुनी ने बताया कि शुरूआत के कुछ सप्ताह तक कक्षाओं के लिए कार्यक्रम कड़ा नहीं रहेगा. हालांकि उन्होंने सोमवार तक उपस्थिति बढ़ने की संभावना जतायी है.

महाराजा अग्रसेन कॉलेज के प्राचार्य ने कही ये बात

महाराजा अग्रसेन कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर संजीव कुमार तिवारी ने बताया कि पहले दिन छात्रों की उपस्थिति 70 फीसदी रही जिसकी बिल्कुल आशा नहीं थी. उन्होंने कहा, ‘‘हमने सभी तैयारियां की थीं और आज उपस्थिति अच्छी रही.’’

ये भी पढ़ें-

Delhi Police News: दिल्ली पुलिस ने कहा- प्रतीक चिन्ह में नहीं हुआ कोई बदलाव, गलत जानकारी देने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर
प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी नहीं होगी सार्वजनिक, दिल्ली HC का बड़ा फैसला
प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी नहीं होगी सार्वजनिक, दिल्ली HC का बड़ा फैसला
सौरव-रांका की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी तो केजरीवाल बोले, 'इससे पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी तो केजरीवाल बोले, 'इससे पता चलता है कि...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget