एक्सप्लोरर

DU Admission 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी में UG कोर्सेज में दाखिले के लिए 3 अक्टूबर तक खुला पोर्टल, एक क्लिक में जानें सबकुछ

सीयूईटी (CUET) के परिणाम 15 सितंबर को घोषित होने की उम्मीद है. वहीं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुलपति योगेश सिंह ने कहा कि यूनिवर्सिटी में एक नवंबर को नया सेशन शुरू करने की संभावना है.

Delhi University Under Graduate Admissions 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) ने अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एडमिशन (DU UG Admissions 2022) के लिए आज एडमिशन प्रक्रिया शुरू की है. वहीं 2022-23 के एकेडमिक सेशन को लेकर कुलपति ने कहा कि नया सेशन एक नवंबर से शुरू हो सकता है. वहीं इस साल यूनिवर्सिटी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के माध्यम से छात्रों को प्रवेश दे रही है.

3 अक्टूबर तक खुला रहेगा पोर्टल
सीयूईटी (CUET) के परिणाम 15 सितंबर को घोषित होने की उम्मीद है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुलपति योगेश सिंह ने कहा कि यूनिवर्सिटी में एक नवंबर को नया सेशन शुरू करने की संभावना है. आगे उन्होंने कहा कि हम ग्रेजुएट प्रोग्राम्स के लिए आज सीएसएएस (Common Seat Allocation System) पोर्टल लॉन्च कर रहे हैं. यह पहली बार है जब हम सीयूईटी (CUET) के माध्यम से प्रवेश ले रहे हैं. कुलपति ने कहा कि पोर्टल तीन अक्टूबर तक खुला रहेगा. इससे छात्रों को ग्रेजुएट प्रोग्राम्स के लिए आवेदन करने के लिए 21 दिन का समय मिलेगा. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को डीयू प्रवेश वेबसाइट पर जाना होगा और ग्रेजुएट प्रोग्राम्स के लिए एडमिशन वाले लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा.

इन तीन स्टेप्स में पूरा होगा एडमिशन
छात्रों को सभी डिटेल्स भरना होगा. इनमें मार्कशीट, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे. साथ ही रजिस्ट्रेशन फीस भरनी होगी. सीएसएस के माध्यम से एडमिशन तीन चरणों में पूरा होगा. सबसे पहले कैंडिडेट्स को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. उसके बाद उन्हें वन टाइम नॉन-रिफंडेबल फीस भरनी होगी. सेकेंड फेज तब शुरू होगा जब सीयूईटी नतीजे घोषित हो जाएंगे. अगर उम्मीदवार अपने चुने हुए कार्यक्रम के लिए पात्र है, तो उस प्रोग्राम और कॉलेज में एडमिशन उन्हें मिल जाएगा. तीसरे और अंतिम फेज में सीट एलॉट की जाएंगी. यह कई राउंड्स में होगा.

इस वेबसाइट से करें अप्लाई
डीयू के यूजी कोर्सेस में एडमिशन के लिए कैंडिडेट्स को इस वेबसाइट पर अप्लाई करना होगा  admission.uod.ac.in जैसा कि सभी जानते हैं कि डीयू में इस बार से कट-ऑफ नंबरों के आधार पर एडमिशन न होकर सीयूईटी परीक्षा 2022 के आधार पर एडमिशन होंगे. पहले उम्मीदवार इस पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं बाद में सीयूईटी रिजल्ट जारी होने के बाद उसी के हिसाब से उन्हें कॉलेज और कोर्स दिए जाएंगे.

इन स्टेप्स से करें अप्लाई

  • सीएसएएस पोर्टल में जाने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी admission.uod.ac.in पर.
  • यहां उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो Admission for undergraduate programme.
  • अब इस पेज पर जरूरी जानकारियां देकर रजिस्टर करें.
  • अगले स्टेप में सभी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे मार्कशीट, फोटोग्राफ, सिग्नेचर आदि अपलोड करें.
  • अब वहां दिए ऑनलाइन पोर्टल से रजिस्ट्रेशन फीस भरें.
  • अब एप्लीकेशन का कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सेव करके रख लें.
  • ऐसी उम्मीद है कि 15 सितंबर तक सीयूईटी नतीजे आ जाएंगे. उसके बाद इस पोर्टल के माध्यम से कैंडिडेट्स को आगे की प्रक्रिया का हिस्सा बनना होगा.

यह भी पढ़ें:

BPSC Recruitment 2022: बिहार हेड टीचर के 40 हजार से अधिक पदों के लिए फिर से शुरू हुए आवेदन, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें अप्लाई

UPPCL Recruitment 2022: यूपीपीसीएल में निकले 1200 से अधिक पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ी, पढ़ें नया शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget