एक्सप्लोरर

दिल्ली यूनिवर्सिटी में जल्द पढ़ाई जाएगी रूसी भाषा, बाबा साहेब का बनेगा चेयर, जानें- AC की बैठक में और क्या हुआ? 

Delhi University News: डीयू के छात्र अब एक साथ दो डिग्री कोर्स कर सकते हैं. एक नियमित मोड में तो दूसरी डिग्री दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग मोड में की जा सकती है. 

Delhi University AC Meeting: मनुस्मृति की पांडुलिपियों को विधि संकाय के पाठ्यक्रमों में पढ़ाए जाने को लेकर जारी विवाद के बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी अका​दमिक परिषद की 12 जुलाई को बैठक हुई. इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. इन फैसलों में सबसे अहम फैसला यह है कि डीयू UG कोर्स में बहुत जल्द रूसी भाषा में यूजी और और पीजी स्तर पर डिग्री पढ़ाई शुरू होगी. वीसी ने बताया कि डीयू में पहली बार यूजी लेवल पर रूसी प्रोग्राम शामिल किया गया है.

इसके अलावा, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अलग से चेयर गठित करने का फैसला लिया गया है. अब MSc फोरेंसिक साइंस के छात्र पुलिस स्टेशन के माध्यम से क्राइम सीन का दौरा कर सकेंगे. 

दो डिग्री कोर्स एक साथ कर पाएंगे छात्र 

अकादमिक परिषदने यह फैसल लिया है कि डीयू के छात्र अब एक साथ दो डिग्रियां हासिल कर सकते हैं. इससे संंबंधित प्रस्ताव को अकादमिक परिषद ने कल की बैठक में पास कर दिया है. 

डीयू के छात्र एक डिग्री विश्वविद्यालय के कॉलेजों व विभागों में नियमित मोड में वहीं दूसरी डिग्री दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग, कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग में ओपन और डिस्टेंस लर्निंग मोड में की जा सकती है. एक साथ दो कोर्स को आगे बढ़ाने के लिए कई नियम और शर्तें शामिल होंगी. 

दिल्ली विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल का आयोजन कुलपति प्रो. योगेश सिंह की अध्यक्षता में काउंसिल हॉल में हुआ. बैठक की शुरुआत में कुलपति ने अलग-अलग टॉपिक्स पर तैयार की गई रिपोर्ट को प्रेजेंट किया. बैठक के दौरान एजेंडे पर चर्चा से पहले जीरो आवर के दौरान परिषद के सदस्यों ने अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की और अपने विचार रखे.

डॉ. बीआर अंबेडकर चेयर पर सवाल

डीयू अकादमिक परिषद की बैठक में जीरो आवर के दौरान एक सदस्य ने डॉ. बीआर अंबेडकर चेयर पर सवाल पूछा जिसके जवाब में कुलपति की ओर से बताया गया कि UGC (यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन ) को चेयर के लिए प्रपोजल भेजा गया है, वहां से इजाजत मिलने पर डॉ. बीआर अंबेडकर चेयर स्थापित कर दी जाएगी. एकेडमिक काउंसिल की बैठक के दौरान UGCF 2022 (अंडरग्रैजुएट क्यूरिकलम फ्रेमवर्क) के आधार पर आर्ट्स फैकल्टी के स्लावोनिक और फिनो-उग्रियन डिपार्टमेंट के तहत B.A (ऑनर्स) में रूसी प्रोग्राम को भी मंजूरी दी गई. 

इससे पहले PG (post graduate) में रूसी प्रोग्राम को पढ़ाया जाता था. AC की बैठक में आर्ट्स फैकल्टी द्वारा की गई सिफारिशों को हल्के फुल्के संशोधनों के साथ स्वीकार कर लिया गया. यह प्रोग्राम को एकेडमिक सेशन 2024-2025 से लागू किया जाएगा. दिल्ली सरकार द्वारा वित्त पोषित 12 कॉलेजों में शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पर भी कुलपति ने बात की और कहा कि सभी कॉलेजों को 31 जुलाई 2024 तक वेकेंसी पर नियुक्ति के लिए एडवरटाइजमेंट जारी करने के बारे में कहा जाएगा.

संस्कृत विश्वविद्यालयों की डिग्रियों को मिलेगी समानता

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय इत्यादि यूनिवर्सिटी द्वारा दी गई डिग्रियों को research और रोजगार के मद्देनजर दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा दी गई डिग्री के बराबर मानने पर भी बैठक में विचार किया गया. इस फैसले के तहत शास्त्री को B.A., सम्मानित शास्त्री को B.A (ऑनर्स), (4th Year UG), आचार्य को M.A., शिक्षा शास्त्री को B.Ed, शिक्षा आचार्य को M.Ed, विद्या वारिधि को PhD और वाचस्पति को D.Litt के बराबर माना जाएगा.

डीयू में मनुस्मृति पढ़ाने को लेकर हुआ विवाद तो क्या बोले वीसी योगेश सिंह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather Update 14 July: गर्मी से परेशान रहे लोग, मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम मिजाज?
दिल्ली वेदर अपडेट, 14 जुलाई: गर्मी से परेशान रहे लोग, मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम मिजाज?
दिल्ली मेट्रो को कैसे करें बेहतर? आप भी दे सकते हैं फीडबैक, 15 जुलाई से DMRC शुरू करने जा रहा ये काम
दिल्ली मेट्रो को कैसे करें बेहतर? आप भी दे सकते हैं फीडबैक, 15 जुलाई से DMRC शुरू करने जा रहा ये काम
ताहिर हुसैन कोर्ट का फैसला सुनते ही फफक-फफकर रो पड़ा, कहा- 'इंसाफ नहीं हुआ'
ताहिर हुसैन कोर्ट का फैसला सुनते ही फफक-फफकर रो पड़ा, कहा- 'इंसाफ नहीं हुआ'
दिल्ली टीचर मर्डर केस: '15 लाख दिए, फिर स्कॉर्पियो मांगी', कांस्टेबल पति पर दहेज हत्या और साजिश का आरोप
दिल्ली टीचर मर्डर: '15 लाख दिए, फिर स्कॉर्पियो मांगी', कांस्टेबल पति पर दहेज हत्या और साजिश का आरोप

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget