एक्सप्लोरर

60 दिनों में मिलेगी तीसरी रिंग रोड की सौगात, दिल्ली वालों को जाम से मिलेगा छुटकारा

Delhi News: दिल्ली में तीसरी रिंग रोड चालू होने से आउटर और इनर रिंग रोड से करीब ढाई लाख वाहनों का बोझ कम होने की उम्मीद है. साथ ही सोनीपत और अलीपुर से दिल्ली एयरपोर्ट का सफर आसान होगा. 

Delhi Third Ring Road: दिल्ली के भीतर वाहनों के दबाव को कम करने और प्रदूषण पर लगाम लगाने के मकसद से बनाई जा रही दिल्ली की तीसरी रिंग रोड का काम लगभग पूरा हो चुका है. इस पर दिसंबर से वाहनों को दौड़ाने की तैयारी है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की इस महत्वपूर्ण अर्बन एक्सटेंशन रोड की प्रगति का जायजा लेने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और इस पर यातायात के संचालन की तैयारियों का जायजा लिया.

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि करीब 75.71 किलोमीटर लंबी इस इस परियोजना को पांच चरणों मे बनाया जा रहा है. इस यूईआर-2 के 54.21 किलोमीटर वाले दिल्ली के हिस्से वाली तीन चरणों मे बनाया जा रहा है, जिसका लगभग काम पूरा हो चुका है. इस यूईआर-2 का पहला चरण एनएच-1 दिल्ली-पानीपत हाईवे इंटरसेक्शन से कराला-कंझावला रोड तक (15.70 किलोमीटर) लंबा है, जिसका 99 फीसदी काम पूरा हो चुका है. दूसरे चरण में कराला-कंझावला रोड से नांगलोई-नजफगढ़ रोड (13.45 किलोमीटर) है, जिसका 83.70 फीसदी काम हुआ है. तीसरा चरण नांगलोई-नजफगढ़ रोड से द्वारका सेक्टर-24 (9.66 किलोमीटर) का है, जिसका कार्य पूरा हो गया है. 

वहीं, 21.50 किलोमीटर हरियाणा के हिस्से में आता है. यह यूईआर-2 अलीपुर के पास दिल्ली-पानीपत से शुरू होगी. इस रिंग रोड पर दिसम्बर महीने से यातायात शुरू होने की संभावना है.

अलीपुर से दिल्ली एयरपोर्ट का सफर होगा आसान

इस रोड के शुरू होने से आउटर (बाहरी) रिंग रोड और इनर (आतंरिक) रिंग रोड से करीब ढाई लाख वाहनों का बोझ कम होने की उम्मीद है. 3600 करोड़ की लागत से बन रहे इस यूईआर-2 की शुरुआत से अलीपुर से दिल्ली एयरपोर्ट का सफर काफी आसान हो जाएगा. हरियाणा के सोनीपत और गुरुग्राम से जोड़ेगा. बाहरी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में भी आवागमन में सुधार होगा.

यह परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे) को दक्षिणी दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 से जोड़ती है. बवाना, नरेला-कंझावला, मुंडका और द्वारका सहित कई दूसरे इलाके जुड़ जाएंगे. सोनीपत,जींद, नजफगढ़ से बहादुरगढ़ तक जाने वाला एक मार्ग हरियाणा में गुरुग्राम से द्वारका एक्सप्रेसवे से भी जुड़ता है. यह आगे चलकर पूर्वी और पश्चिमी पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को भी जोड़ता है.

Delhi Metro: 20 अक्टूबर को सुबह सवा तीन बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, DMRC ने इस वजह से लिया ये फैसला

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: प्रॉपर्टी के लिए पत्नी की हत्या, हॉलीवुड फिल्म से लिया आइडिया
दिल्ली: प्रॉपर्टी के लिए पत्नी की हत्या, हॉलीवुड फिल्म से लिया आइडिया
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच
सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच
नरेला जेल को मिलेगी 27 एकड़ अतिरिक्त जमीन, तिहाड़ पर घटेगा दबाव
नरेला जेल को मिलेगी 27 एकड़ अतिरिक्त जमीन, तिहाड़ पर घटेगा दबाव

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget