एक्सप्लोरर

Driving License: अब दिल्ली में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा और आसान, कई नियमों में हुआ बदलाव

Test For Driving License: दिल्ली ट्रांसपोर्ट विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दिए जाने वाले टेस्ट से जुड़े कई नियमों में बदलाव किया है. यह बदलाव 8 अगस्त यानी कि सोमवार से लागू हो गए हैं.

New Driving Licence Rules: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के दौरान दिए जाने वाले ड्राइविंग टेस्ट में अगर आप बार-बार फेल हो रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. क्योंकि दिल्ली ट्रांसपोर्ट विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दिए जाने वाले टेस्ट से जुड़े कई नियमों में बदलाव किया है. यह बदलाव 8 अगस्त यानी कि सोमवार से लागू हो गए हैं. इसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए दिए जाने वाले ड्राइविंग टेस्ट को पास करना आसान होगा. इन नियमों के चलते अक्सर कैंडिडेट इस लाइसेंस को पाने के लिए फेल हो जाते थे, अब उन्हें लाइसेंस हासिल करने में आसानी होगी. 

जानिये क्या है नियम

किसी भी शख्स को ड्राइविंग लाइसेंस देने से पहले अथॉरिटी की ओर से ड्राइविंग टेस्ट किया जाता है. जिसके कई नियम होते हैं कैंडिडेट को एक डेट दी जाती है. जिसके बाद वह अथॉरिटी के ऑफिस में जाकर अपना ड्राइविंग टेस्ट देता है. टेस्ट के लिए कई नियम होते हैं, जैसे कि ड्राइविंग करते दौरान गाड़ी की स्पीड, बैक करना, ब्रेक लेना, डिवाइडर का सही इस्तेमाल करना आदि.

हलांकि अब ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के दौरान गाड़ी को बैक करने के लिए आपको 180 सेकंड के समय की जगह 200 सेकंड दिए जाएंगे.

ये बदलाव किये गये

इसके साथ ही ड्राइविंग टेस्ट के दौरान जब आप गाड़ी चलाते हैं तो चालक द्वारा पीली लाइन को छूने पर उसे फेल माना जाता था. लेकिन अब ऐसा नहीं माना जाएगा. हलांकि रेड लाइन को छूने पर अभी भी आपको फेल ही माना जाएगा. इसमें बदलाव नहीं किया गया है. वहीं पार्किंग के समय को भी बढ़ाया गया है, जिसमें कि 120 सेकंड की जगह 150 सेकंड दिए जाएंगे.

इतना ही नहीं ड्राइविंग टेस्ट के दौरान ढ़लान पर गाड़ी चलाने के लिए भी रियायत दी गई है, यानी कि ढलान की लंबाई 12 इंच थी जिसे बढ़ाकर 18 इंच कर दिया गया है. हालांकि इसके समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है इसके लिए 90 सेकंड का समय दिया जाएगा.

दो पहिया वाहनों के लिये हुए ये बदलाव

दिल्ली ट्रांसपोर्ट विभाग ने ड्राइविंग टेस्ट के नियमों में बदलाव करते हुए दो पहिया वाहन के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए जो टेस्ट लिया जाता है उसमें भी बदलाव किया है. जिसमें दो पहिया वाहन चलाते समय पैर को जमीन पर टेकने पर फेल माना जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. यदि चालक दो पहिया वाहन चलाते समय पैर जमीन पर टेकता है तो वह इस टेस्ट में पास होगा.

विभाग ने किया था कमेटी का गठन

दरअसल पिछले काफी समय से ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के दौरान अधिकतर लोग ड्राइविंग टेस्ट में फेल हो रहे थे. जिसके बाद ट्रांसपोर्ट विभाग की ओर से एक कमेटी का गठन किया गया था. जिसमें की ड्राइविंग टेस्ट को लेकर यह सुझाव दिए और फिर यह सुझाव मानते हुए ट्रांसपोर्ट विभाग ने यह बदलाव किए हैं. यह नया नियम 8 अगस्त यानी सोमवार से लागू हो गए हैं.

जिसके बाद यदि आप लंबे समय से ड्राइविंग लाइसेंस पाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ड्राइविंग टेस्ट में पास नहीं हो पा रहे हैं, तो अब आप दोबारा से यह बदले हुए नियमों के साथ अपना ड्राइविंग टेस्ट दे सकते हैं और जल्द से जल्द अपना लाइसेंस पा सकते हैं.

Manish Sisodia PC: नई आबकारी नीति पर LG के फैसले को लेकर डिप्टी सीएम सिसोदिया ने CBI से की शिकायत, पूछा - 48 घंटे में कैसे बदला फैसला?

Noida News: महिला के साथ बदतमीजी करने वाला बीजेपी नेता फरार, हिरासत में लिए गए चार लोग, पार्टी ने किया किनारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक का आंदोलन तेज, 1 नवंबर की मेगा रैली
दिल्ली में SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक का आंदोलन तेज, 1 नवंबर की मेगा रैली
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक दर्जन से अधिक ट्रेनों के बदले प्लेटफॉर्म, जानें पूरी अपडेट
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक दर्जन से अधिक ट्रेनों के बदले प्लेटफॉर्म, जानें पूरी अपडेट
रामलीला में रावण के साथ जलाया जाएगा कॉकरोच का पुतला, आयोजन पर उठे सवाल
रामलीला में रावण के साथ जलाया जाएगा कॉकरोच का पुतला, आयोजन पर उठे सवाल
दिल्ली की नई औद्योगिक नीति को हरी झंडी, महिला उद्यमियों को मिलेगी मदद
दिल्ली की नई औद्योगिक नीति को हरी झंडी, महिला उद्यमियों को मिलेगी मदद

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget