एक्सप्लोरर

Rajendra Nagar Accident: IAS कोचिंग सेंटर हादसे के खिलाफ दिल्ली के मुखर्जी नगर में प्रदर्शन, सुरक्षा बलों के जवान तैनात 

Old Rajendra Nagar Accident: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर हादसे को लेकर मुखर्जी नगर में छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए मॉडल टाउन के एसडीएम मौके पर पहुंचे. उन्होंने नाराज छात्रों से मुलाकात की. 

Student Protest On Rajendra Nagar Accident: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव आईएस कोचिंग सेंटर हादसे में तीन छात्रों की मौत को लेकर विरोधी प्रदर्शन अभी तक थमा नहीं है. अब छात्रों का प्रदर्शन राजेंद्र नगर से मुखर्जी नगर तक फैल गया है. मुखर्जी नगर में छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए मॉडल टाउन के एसडीएम वहां पहुंचे और छात्रों से मिले. उन्होंने इस मामले में छात्रों को समझाने की कोशिश की. 

दिल्ली के मुखर्जी नगर में राव आईएएस कोचिंग का एक और सेंटर है. फिर दिल्ली विश्वविद्यालय को वहां पर मेन कैंपस होने की वजह से वहां के छात्र भी इसमें शामिल हो सकते हैं. इतना ही नहीं, मुखर्जी नगर में कई अन्य कोचिंग सेंटर भी है, जिससे जुड़कर छात्र आईएएस की तैयारी कर रहे हैं. 

भारी संख्या में सुरक्षा बल के जवान तैनात 

मुखर्जी नगर में छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. मौके पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए हैं. 

दिल्ली के इस इलाके में भी सड़कों पर उतरे छात्र 

दरअसल, 27 जुलाई को ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बारिश का पानी भर जाने से हुई तीन छात्रों की मौत हुई थी. इस घटना के बाद से छात्रों में बड़े पैमाने पर असंतोष है. 28 जुलाई से छात्रों का प्रदर्शन जारी है. अभी तक छात्रों का प्रदर्शन राजेंद्र नगर तक सीमित था. 

हादसे की हो स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच 

अब राव आईएएस कोचिंग सेंटर के मुखर्जी नगर स्थित दूसरे सेंटर के छात्र भी  सड़कों पर उतर आए हैं. दूसरे सेंटर के छात्रों ने मुखर्जी नगर में प्रदर्शन किया. उनका प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी है. छात्रों की मांग है कि कोचिंग संस्थान और दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई हो और पीड़ित परिवारों को मुआवजा मिले. इस हादसे को लेकर राष्ट्रीय प्रवासी मंच ने 29 जुलाई को दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर इस मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की है.

Delhi AAP Rally Live: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ जंतर-मंतर पर इंडिया गठबंधन की रैली आज, 10 पार्टियों के नेता होंगे इसमें शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', अरविंद केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget