एक्सप्लोरर

Watch: जब शायराना अंदाज में पायलट ने किया फ्लाइट यात्रियों का स्वागत, वीडियो वायरल

Delhi News: कैप्टन मोहित ने अनाउंसमेंट की शुरुआत करते हुए कहा - अगर ऊंचाई की बात करें तो होगा छत्तीस हजार फीट का मुकाम, अगर और ऊपर गए तो शायद दिख सकते हैं भगवान.

Delhi News: विमान में सफर का अनुभव ट्रेन और बस के सफर से अलहदा होता है. विमान में सफर से जुड़े सुखद और चुटीले अनुभव को लेकर एक खबर सुबह से सुर्खियों में है. खबर यह है कि दिल्ली से श्रीनगर जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में पायलट की अनाउंसमेंट ने सभी पैसेंजर्स को बिना कुछ कहे ही हंसने के लिए मजबूर कर दिया. अपने शानदार तुकबंदी के दम पर पायलट ने अनाउंसमेंट को हिंदी कविता में बदल दिया. अब इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पायलट को मजेदार अंदाज में यात्रियों को फ्लाइट में धूम्रपान न करने की हिदायत देते हुए सुना जा सकता है.

विमान में सफर के सुखद अनुभव के अंश स्पाइसजेट ने अब अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है. ​स्पाइशजेट ने अपने कैप्शन लिखा है- कैप्टन मोहित का स्वागत संदेश हो या एक आरामदायक हवाई सफर का वादा, हम आपको देते हैं हमेशा कुछ बेहतर! स्पाइसजेट के वीडियो में सुना जा सकता है कि कैप्टन मोहित हिंदी में अपनी अनाउंसमेंट के दौरान यात्रियों को सेफ्टी, प्लेन में सुविधा और सावधानियों को लेकर जानकारी दे रहे हैं. आइए, हम आपको बताते हैं कैप्टन मोहित के अनाउंसमेंट.  

कैप्टन मोहित का स्वागत संदेश हो या एक आरामदायक हवाई सफर का वादा, हम आपको देते हैं हमेशा कुछ बेहतर!#spicejet #flyspicejet #redhotspicy #spicy #myspicylife #addspicetoyourlife #addspicetoyourtravel #aviation #follow #like #flightannouncement #captainannouncement pic.twitter.com/h9qjKPZF2o

— SpiceJet (@flyspicejet) December 19, 2022

">

ये है फ्लाइट कैप्टन मोहित की कविता 

अब से डेढ़ घंटे में होगा गंतव्य पर प्रस्थान,
तो जरा देकर खुद को आराम और न करें धूम्रपान,
वर्ना दंडनीय हो सकता है अंजाम...

अगर ऊंचाई की बात करें तो होगा छत्तीस हजार फीट का मुकाम,
क्योंकि अगर और ऊपर गए तो शायद दिख सकते हैं भगवान
800 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उड़ेगा यह विमान,
सर्दी बहुत होगी बाहर और शून्य से पैंतालीस डिग्री सेंटीग्रेड होगा तापमान...

अगर मौसम खराब हो तो कुछ देर करें विश्राम,
और कोई भी आवश्यकता हो तो बेझिझक करें विमानकर्मियों को परेशान,
थोड़ा लिमिट में ही करें, वर्ना बन सकती हैं शैतान...

सभी विमानकर्मियों से गुजारिश है, कृपया बनाए रखिएगा मुस्कान
आप सभी का स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए उपलब्ध है जलपान...

आप सहयात्रियों से वार्तालाप करें, शायद रास्ता कटे आसान,
मैं आपसे विदा लूंगा और बातें होंगीं आखिरी चरण के दौरान
तब तक आनंद लीजिएगा, जमीन से ऊपर खूबसूरत होगा आसमान...एंजॉय द फ्लाइट.

कैपटन मोहित के अनाउंसमेंट सुनते ही पैसेंजर्स बोले- सो कूल यार. खास बात यह है कि कुछ पैसेंजर्स ने अनाउंसमेंट का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. रिकॉर्डेट वीडियो में मोहित की अनाउंसमेंट सुनकर कुछ यात्रियों को उसी दौरान हंसते हुए भी सुना जा सकता है. कैप्टन की अनाउंसमेंट सुनकर एक लड़की कह रही है So Cool Yaar.

यूजर बोला - पता नहीं मार्केटिंग ट्रिक है या कुछ और 
यह मामला यहीं तक सीमित नहीं है. फ्लाइट में यात्रा कर रहे लोग सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियोज सभी से साझा कर कर रहे हैं. एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा- स्पाइसजेट की फ्लाइट से दिल्ली से श्रीनगर जा रही थी. फ्लाइट के कैप्टन ने अपनी अनाउंसमेंट से धमाल मचा दिया. उन्होंने शुरुआत इंग्लिश से की थी, लेकिन मैंने रिकॉर्ड करना बाद में ही शुरू किया. पता नहीं है कि यह कोई नई मार्केटिंग ट्रिक है या खुद कैप्टन ने ऐसा किया, बहरहाल ये बहुत ज्यादा एंटरटेनिंग और प्यारा था.

यह भी पढ़ें : Delhi: एलजी ने फिर किया विशेष पावर का इस्तेमाल, वर्षों से लंबित विकास की इन ​परियोजनाओं को दी मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: अशोक विहार के पार्क में चाकूबाजी, युवक की मौत, हमलावर फरार
दिल्ली: अशोक विहार के पार्क में चाकूबाजी, युवक की मौत, हमलावर फरार
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली: शराब के लिए पैसे मांगे, इनकार पर हथौड़े से की मां की हत्या
दिल्ली: शराब के लिए पैसे मांगे, इनकार पर हथौड़े से की मां की हत्या
कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में ये रास्ते रहेंगे बंद, जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में ये रास्ते रहेंगे बंद, जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget