एक्सप्लोरर

दिल्ली में AAP सरकार ने खरीदी थी 300 बसें, अब सीएम रेखा गुप्ता नए नाम से सड़कों पर उतारने को तैयार

Delhi Electric Buses: दिल्ली की पिछली AAP सरकार की तरफ से खरीदी गई 300 इलेक्ट्रिक बसें नए नाम "नमो बस सेवा", "अंत्योदय बस सर्विस" या "सक्षम बस सेवा" के साथ जल्द ही सड़कों पर उतरेंगी.

Delhi Electric Buses: दिल्ली में महीनों से डिपो में खड़ी छोटे आकार वाली इलेक्ट्रिक बसों का सड़कों पर उतरने का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है. दिल्ली की पिछली सरकार ने मोहल्ला बस स्कीम के तहत चलाने के लिए जो 9 मीटर लंबाई वाली छोटी साइज की इलेक्ट्रिक बसें खरीदी थीं, उन्हें अब नई सरकार जल्द ही सड़कों पर उतारने जा रही है, वो भी एक नए नाम के साथ.

मोहल्ला बसों को मिलेगा नया नाम
पिछली दिल्ली सरकार ने इन बसों को मोहल्ला बस योजना के तहत खरीदा था, लेकिन अब इनका नाम बदला जाएगा. सूत्रों के अनुसार, सरकार को कई नामों के प्रस्ताव मिले हैं, जिनमें "नमो बस सेवा", "अंत्योदय बस सर्विस" और "सक्षम बस सेवा" जैसे नाम शामिल हैं. अगले कुछ दिनों में नए नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी और जल्द ही ये बसें शहर की सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी.

जल्द शुरू होगा संचालन
परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने हाल ही में बस निर्माता कंपनियों के साथ एक अहम बैठक की. इस बैठक में इन बसों के संचालन में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाने पर सहमति बनी. बस निर्माता कंपनियों—जेबीएम, पीएमआई और स्विच मोबिलिटी को छह महीने के अंदर विशेषज्ञ जांच एजेंसियों से बसों की जांच और सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है. जैसे ही ये कंपनियां अंडरटेकिंग देंगी, परिवहन विभाग बसों को चलाने की अनुमति जारी कर देगा.

बसों का रंग वही रहेगा, ब्रांडिंग होगी नई
मीटिंग में यह भी तय किया गया कि बसों के नाम में बदलाव तो होगा, लेकिन उनके रंग में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. हां, नई ब्रांडिंग और रूट डिस्प्ले में कुछ बदलाव जरूर किए जाएंगे, ताकि लोग इन्हें आसानी से पहचान सकें.

150 बसें पूरी तरह तैयार, जल्द होंगी लॉन्च
फिलहाल 300 इलेक्ट्रिक बसें कुशक नाला डिपो में खड़ी हैं, जिनमें से 150 बसें पूरी तरह तैयार हैं और 10 दिनों के भीतर इन्हें सड़कों पर उतारा जा सकता है. बाकी बसों का रजिस्ट्रेशन और अन्य औपचारिकताएं जल्द पूरी की जाएंगी.

इन बसों के सड़कों पर उतरने से छोटे रूट्स पर सफर करना और भी सुविधाजनक हो जाएगा. अब बस इंतजार है तो बसों के नए नाम की आधिकारिक घोषणा और उनके सड़कों पर उतरने का!

ये भी पढ़ें: मंत्री कपिल मिश्रा को झटका, X पोस्ट पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने डीसीपी से मांगा स्टेटस रिपोर्ट, अगली सुनवाई 8 अप्रैल को

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
दिल्ली: भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम, रेड अलर्ट जारी
दिल्ली: भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम, रेड अलर्ट जारी
दिल्ली में ₹2500 वाली योजना लागू, रक्षाबंधन पर मिलेंगे पैसे
दिल्ली में ₹2500 वाली योजना लागू, रक्षाबंधन पर मिलेंगे पैसे
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget