एक्सप्लोरर

Delhi: 2 बच्चियों से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला आया सामने, आरोपी युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज 

Delhi crime: उत्तम नगर में अपने रिश्तेदार के यहां बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने आई दो बच्चियों से छेड़छाड़ के आरोपी को द्वारका पुलिस ने गिरफ्तार किया.

Delhi crime News: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका जिले के उत्तम नगर थाना इलाके में दो बच्चियों को बर्थ डे पार्टी से गायब कर उसके साथ छेड़छाड़ ( girl molestation case) का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दोनों बच्चियों की उम्र पांच और छह साल है. दोनों बच्ची सगी बहनें हैं. ये दोनों अपने परिजनों के साथ ऊत्तम नगर रिश्तेदार के यहां बर्थडे पार्टी में शामिल होने आई थी. जहां से अचानक ही दोनो गायब हो गईं. काफी खोजबीन के बाद परिजनों को दोनों बच्चियां उनकी रिश्तेदार के घर के पास एक झुग्गी में मिली.

बच्ची के परिजनों के अनुसार उन्हें एक युवक अपने साथ जबरदस्ती ले गया था. उस युवक ने दोनों बच्चों के साथ जबरदस्ती करने कोशिश भी की थी. लोगों ने आरोपी युवक को दबोचकर उसकी पिटाई भी की. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही ऊत्तम नगर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया.

द्वारका के जिले के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि देर रात 1 बजकर 20 मिनट  पर पीसीआर कॉल के जरिए पुलिस को इसकी जानकारी मिली थी. कॉलर ने पुलिस को बताया कि दो बच्चियां, जो ऊत्तम नगर इलाके में अपनी आंटी के घर बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने के लिए आई थी, वो पार्टी से अचानक गायब हो गई हैं. दोनों की उम्र क्रमश: पांच और छह साल है. दोनों सगी बहने हैं. इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जारी है. 

आरोपी गिरफ्तार

द्वारका पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ आईपीसी 342 और 354 सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. इस मामले में आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि, पुलिस ने इस मामले में बच्चियों के अपहरण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन डीसीपी का कहना है कि 164 के बयान के बाद अन्य धाराएं भी एफआईआर में जोड़ी जा सकती हैं. इस मामले की गहराई से जांच में पुलिस जुटी हुई है.

 यह भी पढ़ें: Teachers Appointment: 4 माह में सरकारी स्कूलों में 6112 शिक्षकों को मिली नौकरी, जल्द ही 2000 टीचर्स की और होगी भर्ती

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget