एक्सप्लोरर

Delhi School: दिल्ली सरकार के स्कूलों में शुरू होंगे ‘अल्पाहार अवकाश’, बच्चों को खाने के लिए मिलेंगे ये सामान

Delhi School News: दिल्ली शिक्षा निदेशालय के परिपत्र के अनुसार स्कूलों को समय-सारिणी में 10 मिनट का अल्पाहार अवकाश शामिल करने का निर्देश दिया गया है. यह अवकाश भोजनावकाश से ढाई घंटे पहले होना चाहिए.

Delhi School Mini Snack Break: बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए दिल्ली सरकार ने स्कूलों में अल्पाहार अवकाश शुरू करने और माता-पिता के लिए परामर्श सत्र आयोजित करने का फैसला किया है. दिल्ली शिक्षा निदेशालय के परिपत्र के अनुसार स्कूलों को समय-सारिणी में 10 मिनट का अल्पाहार अवकाश शामिल करने का निर्देश दिया गया है. उसके अनुसार यह अवकाश भोजनावकाश से ढाई घंटे पहले होना चाहिए.

स्कूलों से अल्पाहार के लिए साप्ताहिक चार्ट तैयार करने को कहा गया है और उसमें प्रति दिन मौसम के फल, अंकुरित अनाज, भूने चने, मूंगफली आदि में से कोई तीन विकल्प पेश करने को कहा गया है. दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने विद्यालयों को गृह विज्ञान के अध्यापकों के परामर्श से कक्षा वार परामर्श सत्र आयोजित करने, स्वास्थ्यवर्धक आहार और अध्ययन, शारीरिक गतिविधियों के साथ-साथ शारीरिक विकास के बीच संबंध पर विस्तार से बताने को कहा गया है.

सरकारी स्कूलों के बच्चों के मिलेगा एक अतिरिक्त भोजन
गौरतलब है कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अल्पाहार अवकाश शुरू होने से बच्चों को एक अतिरिक्त भोजन मिलेगा, जो पोषण संबंधी अंतर को कम कर सकता है. ऐसे में कुपोषण से बच्चों को बचाने में काफी मदद मिल सकती है. यही वजह है कि दिल्ली सरकार की तरफ से स्कूलों को खाद्य पदार्थों के तीन विकल्पों की पेशकश करने के लिए कहा गया है, जिसमें मौसमी फल, अंकुरित अनाज, सलाद, भुने हुए चने और मूंगफली शामिल होने चाहिए. दिल्ली शिक्षा निदेशालय के परिपत्र के अनुसार योजनाकार प्रत्येक कक्षा में प्रदर्शित किया जाना चाहिए. छात्रों को सुझाई गई वस्तुएं किफायती होनी चाहिए और उन्हें अल्पाहार के दौरान खाया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Delhi Govt Rojgar Bazaar Portal: अगर आप भी दिल्ली में बैठे हैं बेरोजगार, केजरीवाल सरकार की इस योजना का उठाएं लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
दिल्ली: प्रॉपर्टी के लिए पत्नी की हत्या, हॉलीवुड फिल्म से लिया आइडिया
दिल्ली: प्रॉपर्टी के लिए पत्नी की हत्या, हॉलीवुड फिल्म से लिया आइडिया
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच
सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget