एक्सप्लोरर

Delhi News: संजय गांधी नगर बनेगा परिवहन और लॉजिस्टक हब, MCD ने जारी किया 70 पार्किंग स्थलों के लिए ई-टेंडर

Delhi News: दिल्ली में पार्किंग की बेहतर सुविधा के लिए निगम ने 70 पार्किंग स्थलों के साथ 14 क्लस्टर के लिए भी निविदा रखे हैं. अधिकारियों के मुताबिक ये पार्किंग स्थल जाम से बचने में मदद करेंगे.

Delhi News: दिल्ली नगर निगम (Municipal Corporation) द्वारा संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर (Sanjay Gandhi Transport Nagar) में 130 व्यावसायिक प्लॉट और दिल्ली नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में 70 आधिकारिक पार्किंग की जगहों के लिए ई निविदाएं आमंत्रित की गयी हैं. दिल्ली नगर निगम के एकीकरण के बाद दिल्ली नगर निगम ने 99 साल के लीजहोल्ड आधार पर संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर फेज- I, में इन 130 वाणिज्यिक भूखंडों के लिए बोलियां आमंत्रित करते हुए ई नीलामी शुरू की है.

ई-नीलामी में उपलब्ध ये प्लॉट

बता दें कि इन भूखंडों का आवंटन एनआईसी पोर्टल/वेबसाइट यानी https://eauction.gov.in पर ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से होगा और ये योजना 4 अक्टूबर 2022 से 4 नवम्बर 2022 (शाम 03:00 बजे तक) तक खुली रहेंगी. इस ई नीलामी के अंतर्गत 102.62 वर्ग मीटर से 440 वर्ग मीटर मीटर तक के प्लॉट उपलब्ध हैं. जिनका शुरूआती मूल्य 1,38,600/- प्रति वर्ग मीटर निर्धारित किया गया है.

Delhi Railway Station: दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट हुआ महंगा, भीड़ कम करने के लिए लिया गया फैसला

जाम से बचाएंगे पार्किंग स्थल

राजधानी में लोगों के लिए पार्किंग की बेहतर सुविधा के लिए निगम ने 70 पार्किंग स्थलों के साथ 14 क्लस्टर के लिए भी निविदा रखे हैं. अधिकारियों के मुताबिक ये पार्किंग स्थल जाम से बचने के लिए उचित यातायात प्रबंधन में मदद करेंगे साथ ही पैदल चलने वाले यात्रियों को भी इससे सुविधा होगी. इसके साथ ही संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में 130 कमर्शियल प्लॉट की योजना से कारोबारियों को काफी सहूलियत होगी.

नीलामी से मिलेगी उद्यमियों को मदद

क्योंकि वहां से पूरे भारत से रोजाना 2500-3000 ट्रक बिजनेस के मकसद से जाते हैं. प्लॉटों की नीलामी से उद्यमियों को लॉजिस्टिक कारोबार में मदद मिलेगी. भूखंडों का उपयोग गोदामों और गोदामों के निर्माण के लिए किया जा सकता है. निगम को उम्मीद है कि भूखंडों की नीलामी से संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर शहर के साथ-साथ उत्तर भारत में एक प्रमुख परिवहन और लॉजिस्टिक हब के रूप में उभरेगा.

Delhi News: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, हैप्पीनेस करिकुलम के तहत स्कूलों में मनाया जाएगा छात्रों का जन्मदिन

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget