एक्सप्लोरर

Delhi: सफदरजंग हॉस्पिटल में आंखों की सर्जरी के लिए स्पेशलाइज्ड OT की शुरुआत, मरीजों को मिलेंगे ये फायदे

Delhi Health News: आंखों की सर्जरी के लिए स्पेशलाइज्ड ओटी की सुविधा उन मरीजों के लिए एक वरदान की तरह है, जो आंखों की बीमारियों के महंगे इलाज के कारण अपना जीवन अंधेरे में गुजारने को मजबूर हो जाते हैं.

Safdarjung Hospital News: राजधानी दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के सफदरजंग हॉस्पिटल की सुविधाओं की फेहरिस्त में आंखों की सर्जरी के लिए स्पेशलाइज्ड ओटी (Operation Theatre) की सुविधा भी शामिल हो गयी है. जहां अब आंखों के विभिन्न प्रकार के रोगों के मरीजों का इलाज किया जा सकेगा. ये उन मरीजों के लिए एक वरदान की तरह है, जो आंखों की बीमारियों के महंगे इलाज के कारण अपना जीवन अंधेरे में गुजारने को मजबूर हो जाते हैं.

जटिल नेत्र रोगों की सर्जरी के लिए सफदरजंग अस्पताल में विशेष और अत्याधुनिक ओटी की शुरुआत देश भर में मनाए जा रहे नेत्र पखवाड़े के दौरान, सफदरजंग अस्पताल में आंखों के स्पेशलाईज्ड ऑपरेशन थियेटर की शुरुआत की गई. जिसका शुभारंभ बुधवार को  चिकित्सा अधीक्षक वंदना तलवार ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि मरीजों के जटिल नेत्र रोगों की सर्जरी एक विशेष और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ऑपरेशन थियेटर में ही कि जा सकती है. यह सुविधा, ज्यादातर सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध नहीं है.

निःशुल्क मिलेगी आंखों की महंगी सर्जरी की सुविधा
इस ओटी की शुरुआत से अब सफदरजंग अस्पताल में मरीजों को विट्रो रेटिना, ग्लूकोमा की एडवांस सर्जरी, और बच्चों की जटिल सर्जरी से लेकर इंडो लेजर सर्जरी तक कि सुविधा निःशुल्क मिल सकेगी. जबकि, निजी अस्पतालों में इन रोगों के इलाज और सर्जरी काफी महंगे होते हैं. डॉ तलवार ने कहा कि सफदरजंग अस्पताल में इस स्पेशलाइज्ड ऑपरेशन थियेटर की शुरुआत से मरीजों को तो लाभ होगा ही, साथ ही वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज के ट्रेनी डॉक्टरों को भी इस विभाग में महारत हासिल करने के अवसर मिलेंगे. जिससे नेत्र रोग चिकित्सा में विशेषज्ञता प्राप्त प्रशिक्षित सर्जन की कमी को काफी हद तक दूर किया जा सकेगा.

मरीजों को करना पड़ता था महीनों का इंतजार
इस मौके पर नेत्र विभाग के एचओडी डॉ. अनुज मेहता ने कहा कि हमारे पास पहले से एक ऑपरेशन थियेटर है. इसमें हर दिन 30 से 40 कैटरेक्ट की सर्जरी होती है. जिस कारण आंखों की दूसरी बीमारियों के लिए ओटी कम मिलता था. जिस कारण आंखों की अन्य बीमारी के मरीजों को कई महीनों लंबा इंतजार करना पड़ता था. इसलिए हमने इन बाकी बीमारियों के लिए स्पेशल ओटी बनाई है, जो केंद्र सरकार के अस्पताल में पहली है. इसकी शुरुआत के बाद अब उन्हें जल्दी-जल्दी सर्जरी की डेट मिल सकेगी.

ये भी पढ़ें: G20 Summit In Delhi: जी-20 में क्या बंद रहेगा क्या खुला? इन खबरों से लोगों को हो रही कन्फ्यूजन, तो सही जानकारी जानें यहां

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget