एक्सप्लोरर

दिल्ली में डकैती का पर्दाफाश! रिटायर्ड प्रोफेसर के घर हथियारबंद लुटेरों ने बोला धावा, दो अरेस्ट

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने रिडायर्ड प्रोफेसर के घर लूटपाट का खुलासा कर दिया है. क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल टीम ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है. लुटेरों के तार अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं.

Delhi Crime News: दिल्ली में हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाश पकड़े गए हैं. बदमाशों की पहचान 32 वर्षीय सूरज उर्फ अखिल और 29 वर्षीय सचिन के रूप में हुई. सचिन ने अशोक विवाह इलाके में रिटायर्ड प्रोफेसर के घर पर लूटपाट की साजिश रची थी. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार बदमाशों के तार अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं. दिल्ली-एनसीआर में सूरज और सचिन आतंक के पर्याय बन चुके थे. क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल ने सचिन को गौतम बुद्ध नगर से पकड़ा.

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक मॉल से सूरज की गिरफ्तारी हुई. सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर इंटर स्टेट सेल की टीम ने कार्रवाई की. पुलिस ने बताया कि 17 फरवरी की रात दिल्ली विश्वविद्यालय के रिटायर्ड प्रोफेसर परिवार के साथ घर में सो रहे थे. घर में घुसकर चार बदमाशों ने दंपती को पिस्तौल की नोक पर बंधक बना लिया. बदमाशों ने परिवार के सदस्यों की पिटाई भी की. दंपती के हाथ पैर बांधकर उन्होंने घर की तलाशी ली. घर से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, मोबाइल फोन और परिवार की कार लेकर बदमाश फरार हो गए.

लुटेरा गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए मामला क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल को सौंपा गया. मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए. सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण भी किया गया. जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले. वारदात के बाद बदमाश वजीरपुर में कार छोड़कर कैब से ग्रेटर नोएडा की ओर भागे थे. सर्विलांस और सूचना के आधार पर इंटर स्टेट सेल की टीम ने गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर से दोनों को पकड़ लिया.

रिटायर्ड प्रोफेसर के घर की थी लूट

पूछताछ में उन्होंने अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई होंडा अकॉर्ड कार, सोने की एक चेन, 37 चांदी के सिक्के, 57 चांदी के सिक्के, 10 चांदी की कटोरियां, 4 चांदी के चम्मच, एक छोटा चांदी का बर्तन, दो अन्य चांदी के बर्तन, एक सोने का सिक्का और 8200 कैश बरामद कर लिया. कार की चाबी भी आरोपियों के पास से मिली है. अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस ने बताया कि सूरज उर्फ अखिल पर एनसीआर के विभिन्न थानों में 17 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं.

सचिन हत्या का प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट और जुआ अधिनियम का आरोपी है. अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपी पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं. फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में टीमों को उत्तर प्रदेश और हरियाणा भेजा गया है. लुटेरा गिरोह के दोनों सदस्यों को न्यायिक हिरासत  में भेज दिया गया है. पुलिस लुटेरा गिरोह के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली में AAP सरकार ने खरीदी थी 300 बसें, अब सीएम रेखा गुप्ता नए नाम से सड़कों पर उतारने को तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में पूर्व बस मार्शलों के रोजगार का मुद्दा फिर गरमाया, विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर धरना
दिल्ली में पूर्व बस मार्शलों के रोजगार का मुद्दा फिर गरमाया, विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर धरना
दिल्ली के इन इलाकों में 2 दिन तक नहीं आएगा पानी, DJB ने जारी की लिस्ट, देखें अपने एरिया का नाम
दिल्ली के इन इलाकों में 2 दिन तक नहीं आएगा पानी, DJB ने जारी की लिस्ट, देखें अपने एरिया का नाम
Delhi News: नहीं चलेगी फीस की मनमानी! प्राइवेट स्कूलों को दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार की सख्त वॉर्निंग
दिल्ली: अब नहीं चलेगी फीस की मनमानी! प्राइवेट स्कूलों को रेखा गुप्ता सरकार की सख्त वॉर्निंग
बिहार: हर्ष फायरिंग केस में BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, पीड़ित परिवार को देने होंगे 25 लाख
बिहार: हर्ष फायरिंग केस में BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
Lock upp 2 Written Updates (4th July): 'लॉक अप 2' में कंगना रनौत की एंट्री, श्रेष्ठा अय्यर हुईं बाहर, पढ़ें पूरा अपडेट
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन, पढ़ें पूरा अपडेट
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
Embed widget