एक्सप्लोरर

Delhi Riots: दिल्ली दंगा मामले में कोर्ट ने मस्जिद जलाने के मामले में पिता-पुत्र पर तय किए आरोप, जानिए मामला और कोर्ट ने क्या कहा

दिल्ली की एक अदालत ने फरवरी 2020 में हुए दंगों के दौरान एक मस्जिद में कथित तौर पर आग लगाने, उसमें तोड़फोड़ करने और पथराव करने के मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ आरोप तय किया है.


Delhi Riots: दिल्ली की एक अदालत ने फरवरी 2020 में हुए दंगों के दौरान एक मस्जिद में कथित तौर पर आग लगाने, उसमें तोड़फोड़ करने और पथराव करने के मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ आरोप तय किए. शिकायत के मुताबिक 25 फरवरी, 2020 को दिल्ली के खजूरी खास इलाके में ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए मस्जिद में तोड़फोड़ करने वाली हिंसक भीड़ में कथित रूप से शामिल रहे मिट्ठन सिंह और उसके बेटे जॉनी कुमार को आरोपी बनाया गया है.

आरोप तय 
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र भट ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत आरोप तय किये और उनके वकीलों की मौजूदगी में स्थानीय भाषा में उन्हें इसे स्पष्ट किया. इस पर उन्होंने अपराध कबूल नहीं किया और मामले में मुकदमा चलाने के लिए कहा. न्यायाधीश ने 20 नवंबर के एक आदेश में आरोपी के वकीलों की इस दलील को खारिज कर दिया कि उन्हें मामले में बरी किया जाना चाहिए क्योंकि घटना की जानकारी तथा गवाहों के बयान दर्ज करने में देरी हुई.

कोर्ट ने क्या कहा
न्यायाधीश ने कहा कि आरोपी केवल इस आधार पर बरी किये जाने का दावा नहीं कर सकते. अदालत ने कहा कि गवाहों के बयान दर्ज करने में देरी इरादतन नहीं हुई और दंगों के दौरान तथा बाद में इलाके में बने हालात के कारण ऐसा हुआ. अदालत ने कहा, ‘‘दंगों के सात दिन बाद भी इलाके में आतंक और सदमे का माहौल था. इन हालात में पुलिस को घटना की जानकारी करीब एक सप्ताह की देरी से देना जायज हो सकता है और इस स्तर पर अभियोजन पक्ष के मामले में नुकसानदेह नहीं हो सकता.’’

ये थी शिकायत
शिकायती इसराफिल के मुताबिक मिट्ठन सिंह और उसके बेटे जॉनी कुमार कथित तौर पर उस हिंसक भीड़ का हिस्सा थे जिसने 25 फरवरी, 2020 को उसके घर के बाहर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए और उसमें आग लगा दी. शिकायती के अनुसार उसे अपनी जान बचाने के लिए फातिमा मस्जिद में जाना पड़ा और तब भीड़ ने मस्जिद में तोड़फोड़ की और आग लगा दी. शिकायत के अनुसार मिट्ठन सिंह ने अपने बेटे से मस्जिद में गैस का छोटा सिलेंडर फेंकने को कहा था.

फरियादी ने दावा किया कि पिता-पुत्र ने इसके बाद भीड़ के साथ मिलकर एक समुदाय विशेष के लोगों के घरों पर ज्वलनशील पदार्थ से भरी तीन बोतलें फेंक दीं. विशेष सरकारी अभियोजक ने अदालत से कहा कि इसराफिल के अलावा चश्मदीदों मोहम्मद तय्यूब, महबूब आलम, शादाब और मोहम्मद अकरम ने भी नुकसान पहुंचाने वाली भीड़ में दोनों आरोपियों को उनके घरों तथा फातिमा मस्जिद में आग लगाते देखा था.

आरोपियों ने क्या कहा
दूसरी तरफ दोनों आरोपियों के वकील ने दलील दी कि उन्हें गलत तरह से फंसाया गया था और पुलिस ने गवाह तैयार किए. हालांकि न्यायाधीश ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 147 (दंगे भड़काना), 148 (दंगा भड़काना, घातक हथियार से लैस होना), 149 (समान मंशा से किए गए अपराध की दोषी गैरकानूनी भीड़ का हिस्सा होना) और 436 (आग या विस्फोटक पदार्थ से उपद्रव फैलाना) के तहत दोनों के खिलाफ आरोप तय करने होंगे.

ये भी पढ़ें:

Delhi News: पेंशनभोगी फंड की हेराफेरी करके सेवानिवृत्त EPFO कर्मचारी ने रिश्तेदारों के खातों में जमा किया था पैसा, ED ने संपत्ति कुर्क की

Uttar Pradesh News: पहले चारपाई से बांधा, फिर करेंट दिया, चेहरे को बिगाड़ा, जानें- किस जुल्म के साथ पति ने पत्नी की हत्या की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
'राहुल गांधी ने नेता विपक्ष का धर्म बनाया, अब...' कांग्रेस के धरने पर योगेंद्र यादव का पहला रिएक्शन
'राहुल गांधी ने नेता विपक्ष का धर्म बनाया, अब...' कांग्रेस के धरने पर योगेंद्र यादव का पहला रिएक्शन

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget