एक्सप्लोरर

Delhi Riots: देवेंद्र यादव की कपिल मिश्रा से इस्तीफे की मांग, कहा- 'मंत्री रहने पर दिल्ली दंगे....'

Delhi Riots 2020: देवेंद्र यादव के मुताबिक राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली दंगे में कपिल मिश्रा की भूमिका को संज्ञेय अपराध माना है. सीएम रेखा गुप्ता संवैधानिक जिम्मेदारी निभाएं और निष्पक्ष जांच कराएं. 

Devender Yadav On Kapil Mishra: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा है कि 2020 के दंगों में कपिल मिश्रा की कथित भूमिका की निष्पक्ष जांच के लिए उन्हें तत्काल मंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए. उन्होंने कहा कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने रेखा गुप्ता सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ गंभीर अपराध का मामला बनता है. अदालत ने पुलिस को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं.

देवेंद्र यादव ने कहा, “अगर बीजेपी और कपिल मिश्रा में जरा भी नैतिकता बची है तो उन्हें तुरंत इस्तीफा देकर जांच को स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाने देना चाहिए. उनके मंत्री रहते हुए निष्पक्ष जांच संभव नहीं है.”

सीएम निभाएं संवैधानिक जिम्मेदारी 

कांग्रेस नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को इस मुद्दे पर संवैधानिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए और अपने मंत्री को हटाकर निष्पक्ष जांच का रास्ता साफ करना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार में भी अरविंद केजरीवाल ने दंगों के आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय उन्हें संरक्षण दिया था.

BJP-AAP दोनों जिम्मेदार- देवेंद्र यादव

देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली दंगों के लिए बीजेपी और अरविंद केजरीवाल की सरकार समान रूप से जिम्मेदार हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर बीजेपी नेताओं ने भड़काऊ बयान दिए तो तत्कालीन अरविंद केजरीवाल सरकार मूकदर्शक बनी रही. 

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, “दिल्ली में हिंसा भड़काने के लिए भाजपा नेताओं ने खुलेआम नफरत फैलाने वाले बयान दिए, लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोई कार्रवाई नहीं की. वह चुपचाप तमाशा देखते रहे, जिससे दंगे और भड़के.”

न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर सवाल

देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस मुरलीधर, जिन्होंने 2020 के दंगों के दौरान दिल्ली पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए थे, उनका अचानक तबादला कर दिया गया. जब उन्होंने कपिल मिश्रा, प्रवेश वर्मा और अनुराग ठाकुर के भड़काऊ भाषणों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया तो अगले ही दिन उनका ट्रांसफर कर दिया गया. यह न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर एक गंभीर हमला था.

50 से ज्यादा लोगों की गई थी जान

बता दें कि फरवरी 2020 में दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा में 50 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी. इसमें सैकड़ों घायल हुए थे. दंगों की शुरुआत उत्तर-पूर्वी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन और विरोध में हो रही रैलियों के दौरान हुई थी. बीजेपी नेता कपिल मिश्रा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह पुलिस की मौजूदगी में सीएए विरोधियों को धमकाते नजर आए थे. इस बयान के कुछ घंटों बाद ही दिल्ली में हिंसा भड़क उठी थी.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत का प्रमोशन, दीपके बोले, 'छेड़छाड़ का इनाम?'
दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत का प्रमोशन, दीपके बोले, 'छेड़छाड़ का इनाम?'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
10 अक्टूबर के आंदोलन पर सौरव दास बोले, 'अगर हमें गिरफ्तार किया गया तो...'
10 अक्टूबर के आंदोलन पर सौरव दास बोले, 'अगर हमें गिरफ्तार किया गया तो...'
Explained: दिल्ली में सर्दियों से पहले प्रदूषण का कहर! क्या अगले 10 दिनों में और बिगड़ेगी हवा?
दिल्ली में सर्दियों से पहले प्रदूषण का कहर! क्या अगले 10 दिनों में और बिगड़ेगी हवा?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश कुमार को छोड़नी पड़ेगी कुर्सी? | BJP | Congress | ABP
Supreme Court on Gyanesh Kumar: विपक्ष Vs ज्ञानेश, अंतिम फैसला अभी है शेष! | BJP | Congress | ABP
Supreme Court Hearing on CEC Gyanesh: ज्ञानेश कुमार पर SC ने क्या कहा? | Congress | BJP | ABP News
Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
पूरे बिहार में DJ पर रोक, हुड़दंगियों की खैर नहीं, दुर्गा पूजा पर गाइडलाइन जारी
पूरे बिहार में DJ पर रोक, हुड़दंगियों की खैर नहीं, दुर्गा पूजा पर गाइडलाइन जारी
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, महिला जजों की संख्या बढ़कर हुई तीन
सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, महिला जजों की संख्या बढ़कर हुई तीन
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
केले के साथ क्यों नहीं रखने चाहिए दूसरे फल, जान लीजिए काम की बात?
केले के साथ क्यों नहीं रखने चाहिए दूसरे फल, जान लीजिए काम की बात?
Embed widget