एक्सप्लोरर

Delhi Crime: दिल्ली में रेप का आरोपी 'टैरो रीडर' हिमाचल से गिरफ्तार, शादी का वादा कर बनाया था हवस का शिकार

Delhi Rape Case: पुलिस डिप्टी कमिश्नर (दक्षिण-पश्चिम) रोहित मीणा ने कहा कि पीड़ित महिला ने यह दावा भी किया कि आरोपी ने उसे धमकाने के लिए निजी तस्वीरें ली थीं और वीडियो बनाए थे.

Delhi News: दिल्ली में पिछले साल एक महिला से कथित तौर पर रेप करने के आरोप में 35 वर्षीय ‘टैरो कार्ड रीडर’ को हिमाचल प्रदेश में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि महिला ने एक मार्च को पुलिस को सूचित किया कि सिद्धांत जोशी ने कथित तौर पर शादी का झूठा वादा करके उसके साथ रेप किया. आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

पुलिस डिप्टी कमिश्नर (दक्षिण-पश्चिम) रोहित मीणा ने कहा कि पीड़ित महिला ने यह दावा भी किया कि आरोपी सिद्धांत जोशी ने उसे धमकाने के लिए निजी तस्वीरें ली थीं और वीडियो बनाए थे. पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई थी और उसकी तलाश जारी थी.

दिल्ली में रेप का आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार

दिल्ली में महिला से कथित रेप के आरोपी 'टैरो कार्ड रीडर' की हर जगह पर तलाश की जा रही थी. उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड और पंजाब तक छानबीन की गई. इस मामले में डीसीपी ने कहा, "आरोपी के मोबाइल फोन की निगरानी के आधार पर टीम ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया. हमारी टीम ने उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड और उत्तराखंड से पंजाब तक उसका पीछा किया. आखिरकार उसे हिमाचल प्रदेश के कसौली से पकड़ लिया गया."

'टैरो कार्ड रीडर' के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज

आरोपी 'टैरो कार्ड रीडर' के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया है. डीसीपी ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया और खुलासा किया कि उसने पीड़िता का कई बार शोषण किया. टैरो कार्ड रीडर पर आरोप है कि उसने महिला को धमकाने के लिए प्राइवेट तस्वीरें ली थीं और वीडियो भी बनाए थे. भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (रेप) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: Delhi News: गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर ढूंढ रही महिला के खाते से उड़ाए लाखों रुपये, साइबर ठगों ने ऐसे किया 'खेल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली पर भी पड़ेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली पर भी पड़ेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget