एक्सप्लोरर

Delhi: बारिश कर सकती है जी20 सम्मेलन के मौके पर भारत को 'शर्मशार', राजधानी की पुलिस ने पेश की सर्वे रिपोर्ट 

G20 Summit Delhi: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे हॉटस्पॉट्स की मैपिंग की है जहां पिछले 4 सालों से बारिश के बाद लगातार वॉटरलॉगिंग की समस्या से लोग रूबरू होते रहे हैं.

Delhi G20 Summit News: भारत में इस साल पहली बार G-20 सम्मेलन होने जा रहा है, जिसका आयोजन सितंबर महीने की 9 से 10 तारीख को होना है. इससे पहले G-20 से संबंधित कई बैठकें और कार्यक्रम भी होने हैं, जिसकी तैयारी के लिए पिछले साल से ही जोरशोर से तैयारियां जारी हैं. इतने बड़े स्तर पर तैयारी के बाद भी बारिश एक ऐसा फैक्टर है, जो इस सम्मेलन के दौरान भारत की तैयारियों पर पानी फेर सकता है. अगर ऐसा हुआ तो यह भारत की छवि धूमिल करने जैसा होगा. दरअसल, भारत में मॉनसून की बारिश के बाद अगस्त-सितंबर महीने तक बारिश होती रहती है. फिर, दिल्ली में बारिश के बाद वाटर लॉगिंग का दशकों पुराना इतिहास रहा है.

हालांकि, जी-20 सम्मेलन के दौरान वाटर लॉगिंग की समस्या ना उभरे इसके लिए अभी से ही तमाम तैयारियां की जा रही हैं. यही वजह है कि संबंधित विभाग दिल्ली को चमकाने के साथ इस पर भी ध्यान दे रहा है कि बारिश के बाद दिल्ली में वाटर लॉगिंग की समस्या उभरकर सामने न आए. बता दें कि G-20 सम्मेलन के लिए 927 करोड़ की लागत से दिल्ली को चमकाने और बनाने की कवायद चल रही है. पीडब्ल्यूडी करीब 450 करोड़ रुपए की लागत से सड़कों, फुटपाथों, स्ट्रीट लाइटों, फ्लाइओवरों, फुटओवर ब्रिजों को ठीक करने में लगी हुई है. करीब 250 करोड़ से एमसीडी सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुटी हुई है. कई अन्य सरकारी एजेंसियां भी अपने बजट के अनुसार तैयारियों में जुटी हुई हैं. 

नई नहीं है दिल्ली में वाटर लॉगिंग की समस्या 

जी-20 सम्मेलन से पहले दिल्ली में 2010 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी बारिश ने भारत की सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया था. इस बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सर्वे कर वाटर लॉगिंग वाले हॉटस्पॉट्स की मैपिंग की है. खासकर ऐसी जगहों को चिन्हित किया गया है, जहां पिछले 4 सालों के दौरान बारिश के बाद लगातार वॉटरलॉगिंग की समस्या से लोग रूबरू होते रहे हैं. साथ ही उन 10 जगहों की भी पहचान की गई है, जहां सबसे ज्यादा वाटर लॉगिंग होती है.

LG और MHA को भेजी रिपोर्ट 

इसको लेकर तैयार सर्वे रिपोर्ट को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली के उराज्यपाल और गृह मंत्रालय को भेजी है. साथ ही सभी सिविक एजेंसियों को उन जगहों पर वाटर लॉगिंग होने से रोकने की पहल के निर्देश दिए गए हैं, जिससे 9 और 10 सितंबर को होने वाली जी-20 सम्मेलन और उससे ठीक पहले 3 से 9 सितंबर के बीच प्रस्तावित अन्य महत्वपूर्ण बैठक के दौरान समय अगर बारिश होती है, तो भी सड़कों पर वॉटरलॉगिंग ना हो. वहीं एमसीडी, पीडब्ल्यूडी और जल बोर्ड को निर्देश दिया गया है कि छोटे-बड़े सभी नाली और सीवर लाइनों को साफ रखें. हर स्तर पर पानी की पाईपलाईनों से लीकेज को रोकने का भी निर्देश दिया गया है. ताकि दिल्ली की सड़कों पर पानी जमा ना हो पाए.

वाटर लॉगिंग बड़ी चुनौती 

जी-20 समिट के दौरान वीआईपी मूवमेंट मुख्य रूप से नई दिल्ली में ही होगा. इसे देखते हुए एनडीएमसी को भी आगाह किया गया है कि वे इस समस्या को दूर करने के लिए पहले से तैयारी करके रखें. हालांकि, इस सम्मेलन के मद्देनजर एमसीडी ने पहले से ही 01 मई से 15 सितंबर तक रोड कटिंग पर रोक दिया है. कई जगह फ्लाईओवर और मेट्रो के प्रोजेक्ट्स पर भी काम चल रहा है. ऐसे में कंस्ट्रक्शन साईट्स के आसपास वाटर लॉगिंग की समस्या उत्पन्न हो सकती है, जिस पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: Dhani Ram Mittal: वो शातिर चोर जिसने जज बनकर अपने ही केस में सुनाया फैसला, कई कैदियों को किया रिहा

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Riots Case: शाहरुख पठान को 6 दिन की अंतरिम जमानत, मां की इद्दत में होगा शामिल
दिल्ली दंगा केस: शाहरुख पठान को 6 दिन की अंतरिम जमानत, मां की इद्दत में होगा शामिल
सोनम वांगचुक की अस्पताल में बिगड़ी हालत? डॉक्टर बोले- 'तुरंत इलाज की जरूरत...'
सोनम वांगचुक की अस्पताल में बिगड़ी हालत? डॉक्टर बोले- 'तुरंत इलाज की जरूरत...'
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget