एक्सप्लोरर

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पार्किंग के बदले नियम, 25 जून से लागू, जानें क्या हुआ बदलाव?

Delhi News: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 25 जून से अजमेरी गेट की ओर नई पार्किंग व्यवस्था लागू होगी. 8 मिनट तक मुफ्त पिक-अप/ड्रॉप-ऑफ, फिर शुल्क लगेगा.

Delhi Railway Station Parking Rules Update:नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कल यानी 25 जून से नई पार्किंग व्यवस्था की शुरुआत हो जाएगी. यह नई पार्किंग व्यवस्था फिलहाल मुख्य रूप से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट की ओर लागू होगी.

उत्तर रेलवे के मुताबिक इस नई व्यवस्था का मकसद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लगने वाले जाम की समस्या को कम करना, भीड़भाड़ को नियंत्रित करना और यात्रियों को पिकअप और ड्रॉप-ऑफ प्रक्रिया में तेजी लाने में मदद करना है.

'कई बड़े बदलाव किए गए हैं'
इस नई पार्किंग व्यवस्था में पुरानी व्यवस्था के मुकाबले कई बड़े बदलाव किए गए हैं. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नई पार्किंग व्यवस्था को लेकर आपके मन में आने हर सवाल का जवाब एबीपी न्यूज़ आपको दे रहा है:

सवाल 1: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नई पार्किंग व्यवस्था कब से लागू होगी?
A: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नई पार्किंग व्यवस्था 25 जून 2025 से लागू होगी.

सवाल 2: क्या स्टेशन परिसर में वाहन को छोड़ने या लेने के लिए कोई मुफ्त समय मिलेगा?
A: हां, यात्रियों को छोड़ने के लिए आने वाले सभी वाहनों को पहले 8 मिनट के लिए मुफ्त पार्किंग मिलेगी.

सवाल 3: अगर 8 मिनट से ज़्यादा समय लगता है तो क्या होगा?
A: यदि आप 8 मिनट से अधिक समय तक रुकते हैं, तो आपको शुल्क देना होगा:
8-15 मिनट: 50 रुपये
15-30 मिनट: 200 रुपये
30 मिनट से अधिक: 500 रुपये

सवाल 4: यात्रियों को लेने के लिए आने वाले वाहनों के लिए क्या नियम हैं?
उत्तर: यात्रियों को लेने के लिए आने वाले वाहनों को सामान्य या वीआईपी पार्किंग में ही खड़ा करना होगा व पार्किंग की समय सीमा अनुसार निर्धारित शुल्क देकर जाना होगा.

सवाल 5: क्या व्यावसायिक वाहनों (जैसे कैब) के लिए कोई अलग नियम है?
उत्तर: पहले व्यावसायिक वाहनों से पिकअप और ड्रॉप पर भी शुल्क लिया जाता था. अब, सभी वाहनों के लिए पहले 8 मिनट तक की छूट है. यदि व्यावसायिक वाहन 8 मिनट के भीतर यात्री को उतारकर बाहर चले जाते हैं तो उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा.

सवाल 6: स्टेशन पर लेन सिस्टम कैसा होगा?
उत्तर: रेलवे स्टेशन पर तीन लेन बनाई जाएंगी, इन सभी लेनो में यात्रियों को केवल उतारने की सुविधा रहेगी , यात्रियों को लेने के लिए आने वाले वाहनों को केवल सामान्य या वीआईपी पार्किंग में ही खड़ा करना होगा .

सवाल 7: अगर कोई भारी सामान के साथ या बुजुर्ग यात्री को लेकर आता है और 8 मिनट में नहीं निकल पाता तो क्या होगा?
उत्तर: ऐसे मामलों में, जहां 8 मिनट से अधिक समय लग सकता है, यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क (ऊपर दिए गए शुल्क स्लैब के अनुसार) का भुगतान करना होगा. सामान्य या वीआईपी पार्किंग का विकल्प भी उपलब्ध है जिसके लिए निर्धारित पार्किंग फीस देनी होगी.

सवाल 8: यह नई व्यवस्था किस गेट पर लागू होगी?
उत्तर: अजमेरी गेट की ओर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air Quality: दिल्ली में 10 महीने में सबसे साफ हुई हवा, भारी बारिश के बाद गर्मी से राहत; जलभरा और जाम ने बढ़ाई मुश्किल
दिल्ली में 10 महीने में सबसे साफ हुई हवा, भारी बारिश के बाद गर्मी से राहत; जलभरा और जाम ने बढ़ाई मुश्किल
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
रोहिणी बिल्डिंग हादसा: बारिश के बाद भर-भराकर गिरा मकान, 3 की मौत; क्या बोले चश्मदीद?
रोहिणी बिल्डिंग हादसा: बारिश के बाद भर-भराकर गिरा मकान, 3 की मौत; क्या बोले चश्मदीद?
बरसो रे मेघा! दिल्ली-NCR में रात से हो रही बारिश, कई इलाकों में जलभराव; IMD की चेतावनी जारी
बरसो रे मेघा! दिल्ली-NCR में रात से हो रही बारिश, कई इलाकों में जलभराव; IMD की चेतावनी जारी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget