एक्सप्लोरर

दिल्ली में गड्ढा मुक्त सड़कों की तैयारी, मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया निरीक्षण

Delhi News: दिल्ली सरकार ने मानसून से पहले एक दिन में 3400 गड्ढे भरने का अभियान शुरू किया. मंत्री प्रवेश वर्मा ने निरीक्षण किया. 1400 किमी सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त.

Parvesh Verma On Delhi Potholes: दिल्ली में मानसून की दस्तक से पहले दिल्ली सरकार ने सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है. मंगलवार 24 जून को राजधानी में एक साथ 3400 गड्ढों को भरने का लक्ष्य रखा गया है. दिल्ली सरकार का कहना है कि यह कार्य एक दिन में पूरा किया जाएगा जो अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा.

दिल्ली सरकार के PWD के मंत्री प्रवेश वर्मा ने चितरंजन पार्क इलाके में खुद पहुंचकर सड़कों पर चल रहे गड्ढा भराई अभियान का निरीक्षण किया. उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि राजधानी की करीब 1400 किलोमीटर लंबी सड़कों की जिम्मेदारी PWD के पास है. जहां हजारों की संख्या में गड्ढे बन चुके हैं. बारिश के समय इनमें पानी भर जाता है और सड़क पर चलने वाले लोगों को खतरा होता है.

शाम 5 बजे तक सभी गड्ढों को भरने का काम पूरा

मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि इस बड़े अभियान में PWD विभाग के सैकड़ों इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर (JE), असिस्टेंट इंजीनियर (AE) और 1000 से अधिक कर्मचारियों को लगाया गया है. अब तक आधे से ज्यादा गड्ढे भरे जा चुके हैं और शाम 5 बजे तक सभी गड्ढों को भरने का काम पूरा कर लिया जाएगा.

उन्होंने कहा हमने जनता से वादा किया था कि दिल्ली की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाएंगे. आज का अभियान उसी दिशा में एक ठोस कदम है. मानसून के दौरान अक्सर दिल्ली के कई इलाके जलमग्न हो जाते हैं और सड़कें नदियों जैसी लगने लगती हैं. लेकिन इस बार हम पहले से तैयारी कर रहे हैं.

दिल्ली की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का लक्ष्य जल्द ही पूरा

गौरतलब है कि हर साल मानसून में दिल्ली की सड़कों पर जलभराव और गड्ढों की वजह से ट्रैफिक जाम, सड़क हादसे और लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ती है. सुप्रीम कोर्ट और NGT भी समय समय पर सरकारों को यह निर्देश देते रहे हैं कि मानसून से पहले सड़कों की मरम्मत और सफाई का काम पूरा किया जाए.

इस बार दिल्ली सरकार ने समय रहते तैयारी शुरू की है. राजधानी के कई इलाकों से लोगों ने खराब सड़कों की शिकायतें की थीं, जिसके बाद इस व्यापक अभियान की योजना बनाई गई. सरकार का दावा है कि अगर यही रफ्तार रही तो आने वाले दिनों में दिल्ली की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का लक्ष्य जल्द ही पूरा हो जाएगा

Input By : On
मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMC Exit Poll 2026: मराठी और मुस्लिम वोटर्स की पसंद कौन? एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया
BMC Exit Poll 2026: मराठी और मुस्लिम वोटर्स की पसंद कौन? एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह

वीडियोज

Chitra Tripathi: Mumbai का 'King' कौन? क्या लौट रहा Mahayuti का तूफान? | BMC Exit Poll
Sandeep Chaudhary: 10% वोट पर दंगल...2027 में किसका मंगल? विश्लेषकों ने खोला राज | UP News
BMC Election 2026 EXIT Poll: सभी एग्जिट पोल में BJP गठबंधन आगे..ठाकरे ब्रदर्स का खेल खत्म?
Bharat Ki Baat : 27 में Mayawati किसका खेल बिगाड़ेंगी? | Brahman Vote Bank | BSP | UP Politics
Chitra Tripathi: देशभक्ती पर संत बांटेगें सर्टिफिकेट? Dhirendra Shashtri के बयान पर घमासान

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BMC Exit Poll 2026: मराठी और मुस्लिम वोटर्स की पसंद कौन? एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया
BMC Exit Poll 2026: मराठी और मुस्लिम वोटर्स की पसंद कौन? एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह
Iran protests LIVE: मिडिल ईस्ट की ओर से बढ़ रहा US नौसेना बेड़ा, ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने खोला अपना हवाई क्षेत्र
Iran protests LIVE: मिडिल ईस्ट की ओर से बढ़ रहा US नौसेना बेड़ा, ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने खोला अपना हवाई क्षेत्र
अरब सागर से घुसपैठ की ताक में थे पाकिस्तानी! भारतीय तटरक्षक बल ने 9 लोगों को दबोचा
अरब सागर से घुसपैठ की ताक में थे पाकिस्तानी! भारतीय तटरक्षक बल ने 9 लोगों को दबोचा
स्पेस साइंटिस्ट बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है, 12वीं के बाद कैसे करें करियर की शुरुआत?
स्पेस साइंटिस्ट बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है, 12वीं के बाद कैसे करें करियर की शुरुआत?
How to do Fasting: क्या व्रत रखने से आप चुराते हैं दिल? पाचन तंत्र से लेकर नई कोशिकाएं बनाने की दवा होता है उपवास
क्या व्रत रखने से आप चुराते हैं दिल? पाचन तंत्र से लेकर नई कोशिकाएं बनाने की दवा होता है उपवास
Embed widget