एक्सप्लोरर

Delhi Pollution: फिर बिगड़ी दिल्ली की सेहत, AQI 500 के पार, जानें 11 दिसंबर तक कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather: भारत मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 11 दिसंबर तक तापमान में कमी आने की संभावना है. मंगलवार को दिल्ली में अधिक​तम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

Delhi Pollution News: दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला पहले की तरह जारी है. वायु प्रदूषण का स्तर एक बार फिर राजधानी के कई इलाकों में गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है. विगत तीन दिनों की गिरावट के बाद मंगलवार को वायु प्रदूषण में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक दिल्ली खासकर बाहरी दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर बेहद खतराक स्थिति में पहुंच गया है. भारत मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आगामी कुछ दिनों तक दिल्ली में धुंध और कोहरे दोनों का डबल अटैक का दौर बना रह सकता है. 

AQI 500 के पार

वेबसाइट https://www.aqi.in/in/ के मुताबिक नई दिल्ली में वर्तमान PM2.5 का स्तर WHO द्वारा तय मानकों से 11.3 गुना अधिक दर्ज किया गया, जो मंगलवार की तुलना में ज्यादा है. एक दिन पहले एक्यूआई WHO के तय मानक से 10 गुना ज्यादा प्रदूषण दर्ज किया गया था. वेबसाइट https://www.aqi.in/in/ के अनुसार बुधवार की सुबह नरेला में एक्यूआई 514, मुंडका में 510, बवाना में 437, पूछ खुर्द में 506, डीडीए द्वारका में 421, आईटीआई जहांगीरपुरी एक्यूआई 403 और अलीपुर में 399 दर्ज किया गया. 

प्रदूषण का स्तर बेहद खराब

नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक मंगलवार को आनंद विहार में 340, अशोक विहार में 315, आईटीओ दिल्ली पर 307 और जहांगीरपुरी में 332 एक्यूआई दर्ज किया गया था. सोमवार को भी दिल्ली में वायु सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में बरकरार रहा. दिल्ली के अधिकतर इलाकों में अब भी वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खराब बनी हुई है. दिल्ली में मंगलवार को शाम को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 310 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है. परेशानी के बात यह है कि अब सुबह के समय वायु प्रदूषण के साथ कोहरे से भी गुप अंधेरा रहने लगा है. मंगलवार को हवा चलने की वजह से सोमवार की तुलना में लोगों ने ठंडक भी ज्यादा महससू की थी. 

11 दिसंबर तक तापमान में कमी के संकेत

भारत मौसम विभाग दिल्ली की मानक वेधशाला के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में अधिक​तम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आगामी 11 दिसंबर तक तापमान में कमी आने की संभावना है. अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार तक वेदर कमोबेश वर्तमान हालात में ही बने रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पहले की तुलना में अब हवा की गति में सुधार आया है. उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों के दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक में कमी देखने को मिले. फिलहाल, सुबह के समय धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना है. 

Delhi Leopard News: दिल्ली के सैनिक फार्म में फिर दिखा तेंदुआ, लोगों का घर से निकलना हुआ मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIMIM का बड़ा ऐलान, जामिया छात्र संघ चुनाव में उतारेगी उम्मीदवार 
AIMIM का बड़ा ऐलान, जामिया छात्र संघ चुनाव में उतारेगी उम्मीदवार 
राहुल गांधी की रैली से दिल्ली में 4000 करोड़ के नुकसान का दावा, BJP का हमला
राहुल गांधी की रैली से दिल्ली में 4000 करोड़ के नुकसान का दावा, BJP का हमला
जामिया में स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर CJP के सौरव दास का बड़ा आया बयान, जानें क्या कहा?
जामिया में स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर CJP के सौरव दास का बड़ा आया बयान, जानें क्या कहा?
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 5 दिन बाकी, नहीं बढ़ेगी डेडलाइन
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 5 दिन बाकी, नहीं बढ़ेगी डेडलाइन

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget