एक्सप्लोरर

दिल्ली के लोग ध्यान दें, सात दिनों तक इस फ्लाईओवर पर जाने से बचें, ट्रैफिक गाइडलाइंस का करें पालन 

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी के मुताबिक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पांडव नगर फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य की वजह से अगले सात दिनों तक ट्रैफिक प्रभावित रहने की संभावना है.

Delhi Police Traffic Advisory News: दिल्ली एनसीआर में ट्रैफिक जाम और रूट डायवर्जन कोई नई बात नहीं है, लेकिन इससे आवाजाही में लोगों को परेशानी होती है और ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है. सोमवार को पुलिए ने एक बार​ फिर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर लोगों से तय गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी गाइडलाइंस में बताया गया है कि पूर्वी दिल्ली में पांडव नगर फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य के कारण यातायात एक सप्ताह तक प्रभावित रहेगा. 

दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (राष्ट्रीय राजमार्ग-9) पर गाजीपुर से सराय काले खां तक ​​के मार्ग पर पांडव नगर फ्लाईओवर पर ‘डेक स्लैब’ पर सुधार कार्य (एक प्रकार का मरम्मत कार्य) रविवार को शुरू हुआ था. मरम्मत का काम सात दिनों तक जारी रहेगा. 

वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी के अनुसार दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (एनएच-9) पर पांडव नगर फ्लाईओवर की बाई लेन इस अवधि के दौरान प्रभावित रहेगी. दिल्ली की यातायात पुलिस ने कहा कि गाजीपुर की ओर से एनएच-9 के माध्यम से सराय काले खां की ओर जाने वाले यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए इस अवधि के दौरान अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए एनएच-9 के बजाय एनएच-24 का उपयोग करने की सलाह दी जाती है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता और मोटर चालकों को सलाह दी है कि मरम्मत का काम पूरा होने तक धैर्य रखें. पांडव नगर पुल के रास्ते से गुजरते समय यातायात नियमों और सड़क अनुशासन का पालन करें. सभी चौराहों पर तैनात यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें.

बता दें कि पूर्वी दिल्ली स्थित पांडव नगर पुल के रास्ते से न केवल दिल्ली नोएडा के लाखों लोग हर रोज जाना आना होता है, बल्कि मेरठ, हापुड़ और बुलंदशहर के लोग भी बड़े पैमाने पर इस रास्ते का इस्तेमाल कहीं आने जाने के लिए करते हैं. दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर सभी से नियमों का पालन करने की अपील की. 

खाकी पर उठे सवाल तो हरकत में आई दिल्ली पुलिस, नाइट क्लब फायरिंग में गिरफ्तार आरोपी का किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget