एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए फिर चलाया ऑपरेशन 'कवच', हिरासत में 1224 आरोपी

Delhi News: ऑपरेशन 'कवच' एक ऐसा अभियान है, जिसे दिल्ली पुलिस समय-समय पर अपने क्षेत्रों में अपराधियों और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए चलाती है.

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने अभियान 'कवच' को एक बार फिर शुरू किया है. इसके तरह शहर भर में अवैध हथियार रखने, चोरी करने, मादक पदार्थ और अवैध शराब तस्करी की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में करीब 1,224 लोगों को हिरासत में लिया गया है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. जानकारी के अनुसार 150 टीमें बनाकर 874 स्थानों पर यह अभियान चलाया गया.

दरअसल, 'कवच' एक ऐसा अभियान है, जिसे दिल्ली पुलिस समय-समय पर अपने क्षेत्रों में अपराधियों और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए चलाती है. यह कार्रवाई स्थानीय पुलिस की ओर से स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच द्वारा मिलकर की जाती है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह अभियान मंगलवार रात को शुरू किया गया और 24 घंटे से अधिक समय तक चला. 

पुलिस ने बरामद किए ये सामान
उन्होंने कहा कि कई जिलों से आंकड़े इकठ्ठे किए जा रहे हैं, जिसमें कुछ समय लग सकता है, लेकिन शहर भर में कई अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 1224 लोगों को हिरासत में लिया गया. हिरासत में लिए गए और गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कुल संख्या करीब दो हजार है. इस संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है. क्राइम ब्रांच के अनुसार, छापेमारी में 15 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई है. 

इसके अलावा दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत 203 मामले दर्ज किए गए, जिसमें 202 व्यक्तियों की गिरफ्तारी और 244 बीयर के डिब्बे/बोतलें, 29,942 क्वार्टर और 198.75 लीटर अवैध शराब जब्त की गई. वहीं 34,420 रुपये नकद, 20 ग्राम की एक सोने की चेन, एक मोटर साइकिल, एक स्कूटी और एक टेंप्पों भी जब्त किया गया है. इसके अलावा 14 आर्म्स एक्ट में 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें छह देशी पिस्तौल, नौ जिंदा कारतूस और आठ चाकू बरामद किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में कंबल-रजाई वाली सर्दी की दस्तक! 13 नवंबर सीजन का सबसे ठंडा दिन, छाया घना कोहरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget