एक्सप्लोरर

मिठाई खरीदने गए मां-बाप ने बच्चों को कार में छोड़ा, चोर गाड़ी लेकर हुए फरार, ऐसे हुए बरामद

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने किडनैपिंग की सूचना मिलते ही 20 गाड़ियों की मदद से GPRS लोकेशन के जरिए किडनैपर को घेरा और समयपुर बादली से गाड़ी को सकुशल बच्चों समेत रिकवर किया. 

Delhi Crime News: दिल्ली के लक्ष्मी नगर में शुक्रवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. खबर यह है कि एक दम्पति लक्ष्मी नगर विकास मार्ग पर मौजूद हीरा स्वीट में मिठाई लेने अंदर गए. इस दौरान दंपती ने लापरवाही यह बरती कि दोनों बच्चों को वह गाड़ी में छोड़कर चले गए थे. इसी दौरान एक शख्स बच्चों समेत गाड़ी को लेकर फरार हो गया. इसके बाद बच्चों के माता—पिता के होश उड़ गए.

कुछ ही देर के अंदर घटी इस घटना के बाद लोकल थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस ने तीन घंटे तक गाड़ी की तलाश की. आखिर में पुलिस को गाड़ी तक पहुंचने में सफलता मिली.

पुलिस ने गाड़ी का पीछा करते उसे बच्चों समेत रिकवर कर लिया. इस मामले में दिल्ली पुलिस को शुक्रवार रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर जानकारी मिली कि एक किडनैपर सड़क किनारे खड़ी गाड़ी लेकर फरार हो गया और गाड़ी में दो बच्चे भी हैं. जिसमें एक 11 साल बच्ची और एक 3 साल का बच्चा है. 

यहां से रिकवर हुआ बच्चों समेत गाड़ी

दिल्ली पुलिस ने जानकारी मिलते ही पूरे ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्टाफ को एक्टिव कर दिया. पुलिस ने कार की GPRS लोकेशन का पीछा करना शुरू किया गया. दिल्ली पुलिस की 20 गाड़ियों ने अलग डायरेक्शन से इस कार को घेरा और करीब तीन घंटे के बाद समयपुर बादली से गाड़ी को सकुशल बच्चों समेत रिकवर किया. 

ये है पूरा मामला 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक फरीदाबाद का रहने वाला परिवार दिल्ली के कड़कड़डूमा में शिव टिक्की की दुकान पर आया था और फिर वहां से हीरा स्वीट मिठाई लेने गए थे. दंपत्ति ने बच्चों को गाड़ी में बैठाकर सड़क हीरा स्वीट दुकान के अंदर चले गए. इस दौरान गाड़ी ऑन थी, लेकिन पांच मिनट बाद जब वो बाहर आए तो उनकी गाड़ी और बच्चे दोनों गायब थे. 

50 लाख की फिरौती मांगी 

पुलिस के मुताबिक किडनैपर गाड़ी में ये बोलकर बैठा था कि वो कार को पार्किंग में खड़ी करने के लिए ले जा रहा है. उसके बाद उसने हथियार दिखाकर बच्चों को धमकाया और बच्ची से उसके पिता का नंबर लेकर उनसे 50 लाख की फिरौती मांगी. 

पुलिस ने 20 गाड़ियों से किया किडनैपर का पीछा 

पुलिस ने किडनैपर के नंबर को भी सर्विलांस पर लिया और उसकी एक्सएक्ट लोकेशन पुलिस को मिलने लगी जिसके बाद पुलिस की करीब 20 गाड़ियों ने कई किलोमीटर तक पीछा कर बच्चों और गाड़ी को सकुशल बरामद किया. दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस ऑपरेशन के दौरान बच्चों के पिता भी उनके साथ थे.

किडनैपर्स अपने पीछे पुलिस को देख गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया, लेकिन उसकी सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास है. पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है. दिल्ली पुलिस ने किडनैपिंग की सूचना मिलने के बाद तीन घंटे के अंदर बरामद किए दो बच्चे और गाड़ी.

NEET NTA Row: दिल्ली में NTA के खिलाफ छात्रों का धरना जारी, जानें- क्या है स्टूडेंट्स की मांगें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget