एक्सप्लोरर

दिल्ली में ईसाई समुदाय को नहीं दी गई 'पाम संडे' जुलूस की अनुमति, केंद्रीय मंत्री ने बताई वजह

Delhi News: केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने कहा कि 'सुरक्षा कारणों' से जुलूस की अनुमति नहीं दी गई और यहां तक ​​कि शनिवार को होने वाले हनुमान जयंती शोभायात्रा को भी मंजूरी नहीं दी गई.

Delhi Latest News: दिल्ली में एक कैथोलिक संस्था ने कहा है कि यहां ईसाई समुदाय की ओर से प्रत्येक 'पाम संडे' को मनाये जाने वाले एक प्रमुख धार्मिक आयोजन की अनुमति देने से पुलिस ने इनकार कर दिया. दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि अनुमति इसलिए नहीं दी गई कि यह एक 'गैर-पारंपरिक जुलूस' था और कहा कि पुलिस 'सुरक्षा चिंताओं' के कारण ऐसी अनुमति देने से इनकार कर सकती है.

सूत्रों ने कहा, 'पारंपरिक जुलूस और गैर-पारंपरिक जुलूसों के लिए नियम हैं. (पाम संडे) जुलूस गैर-पारंपरिक जुलूस के अंतर्गत आता है, जिसके कारण अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया. आमतौर पर हम सभी समुदायों द्वारा गैर-पारंपरिक जुलूसों के लिए किए गए कई अनुरोधों को अस्वीकार कर देते हैं.'

सभी जुलूसों पर लगाया गया प्रतिबंध- जॉर्ज कुरियन

केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने कहा कि 'सुरक्षा कारणों' से जुलूस की अनुमति नहीं दी गई और यहां तक ​​कि शनिवार को होने वाले हनुमान जयंती शोभायात्रा को भी मंजूरी नहीं दी गई. अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री कुरियन ने कहा, 'इस प्रकार के सभी जुलूसों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.'

कैथोलिक संस्था ने इस निर्णय की निंदा करते हुए इसे 'चौंकाने वाला और अनुचित' करार दिया. ईसाई समुदाय के लोगों का मानना है कि इस दिन (पाम संडे) प्रभु ईसा मसीह ने यरुशलम में प्रवेश किया था. ईसा मसीह के यरूशलम पहुंचने पर उनके अनुयायियों ने ताड़ के पेड़ के पत्ते लहराकर उनका स्वागत किया था. दिल्ली पुलिस ने जुलूस को लेकर तत्काल कोई जानकारी नहीं दी है.

फैसला चौंकाने वाला और अनुचित- एसी माइकल

'प्रेसिडेंट ऑफ कैथोलिक एसोसिएशन ऑफ द आर्चडायोसिस ऑफ दिल्ली' (सीएएडी) के अध्यक्ष एसी माइकल ने एक बयान में कहा, 'यह बेहद चौंकाने वाला और अनुचित है. जुलूस हमेशा शांतिपूर्ण रहा है और अधिकारियों के साथ इसका समन्वय अच्छा रहा है. कानून-व्यवस्था और यातायात का हवाला देते हुए अनुमति नहीं दी गई. लेकिन जब अन्य लोग इसी तरह के आयोजनों के लिए मंजूरी लेते हैं तो यह बात लागू नहीं होती.'

पिनराई विजयन ने की आलोचना

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने जुलूस निकालने की पुलिस द्वारा अनुमति नहीं दिये जाने की आलोचना की. विजयन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी स्थित सेक्रेड हार्ट चर्च में 'कुरुथोला प्रदक्षिणम' (पाम संडे जुलूस) के लिए अनुमति नहीं देने का दिल्ली पुलिस का निर्णय निंदनीय है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के वेलकम में मजार के पास मिला 21 वर्षीय युवक का शव, हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार
दिल्ली के वेलकम में मजार के पास मिला 21 वर्षीय युवक का शव, हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार
पानी के भारी भरकम बिल से परेशान उपभोक्ताओं के लिए राहत, दिल्ली जल बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला
पानी के भारी भरकम बिल से परेशान उपभोक्ताओं के लिए राहत, दिल्ली जल बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला
व्हाट्सएप ग्रुप से शेयर मार्केट ठगी, 10 लाख का चूना, दिल्ली पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
व्हाट्सएप ग्रुप से शेयर मार्केट ठगी, 10 लाख का चूना, दिल्ली पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
'जनहित सबसे ऊपर', दिल्ली HC ने शालीमार बाग में सड़क चौड़ी करने को दी हरी झंडी, हटेंगे अवैध कब्जे
'जनहित सबसे ऊपर', दिल्ली HC ने शालीमार बाग में सड़क चौड़ी करने को दी हरी झंडी, हटेंगे अवैध कब्जे

वीडियोज

165 मासूमों की आखिरी निशानी !
Sansani: ईरान के जख्मों की दर्दनाक उड़ान ! | ABP News | War
Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
Ayush Mhatre Retired Out: बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
US Iran Peace Talks In Islamabad: ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
US Iran Peace Talks: अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान, वीडियो वायरल
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान
Embed widget