एक्सप्लोरर

Indpendence Day 2025 से पहले दिल्ली की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, पुलिस ने 4000 प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड से की बात

Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस से पहले, दिल्ली पुलिस ने 4000 से अधिक निजी सुरक्षा गार्डों के साथ बैठक की. उन्हें सुरक्षा प्रोटोकॉल, खतरों की पहचान और कार्रवाई करने के बारे में जानकारी दी गई.

स्वतंत्रता दिवस और त्योहारों के मौसम के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने रविवार (10 अगस्त) को 4000 से अधिक निजी सुरक्षाकर्मियों या 'प्रहरियों' के साथ बातचीत आयोजित की. इस बातचीत का उद्देश्य कानून और व्यवस्था बनाए रखना है, जिसमें सुरक्षा गार्डों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है. सिक्योरिटी गारड के जरिेये दिल्ली की सुरक्षा को सुदृढ़ करना और उन्हें संभावित खतरों की पहचान करने, उसपर एक्शन लेने और सिक्योरिटी प्रोटोकॉल आदि की जानकारी दी गई.

सिक्योरिटी गार्ड को उनके कर्तव्यों के बारे में दिशा-निर्देश दिए गए और उन्हें टोपी, रिफ्लेक्टिव जैकेट, डंडा और सीटी सहित सुरक्षा किट भी दी गई. पुलिस आयुक्त एसबीके सिंह ने दो प्रमुख कार्यक्रमों में प्रहरियों को संबोधित किया. दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस के मल्टीपर्पज हॉल में, जहां लगभग 800 गार्डों ने भाग लिया. इसके बाद दक्षिण-पूर्व जिले के लोटस टेंपल ऑडिटोरियम में, जहां लगभग 300 गार्डों ने भाग लिया.

सिक्योरिटी गार्ड के सहयोग से बढ़ेगी सुरक्षा
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस आयुक्त ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग में प्रहरी एक अपरिहार्य कड़ी हैं और उनका सहयोग कानून की पहुंच, जवाबदेही और प्रभावशीलता को बढ़ाता है. बयान में कहा गया है कि विभिन्न जिलों में शनिवार की ब्रीफिंग में शामिल होने वाले निजी सुरक्षा कर्मियों में शामिल थे. दक्षिण पूर्व (300), दक्षिण (305), रोहिणी (300), बाहरी उत्तर (383), उत्तर पश्चिम (215), पश्चिम (230), बाहरी (160), द्वारका (362), शाहदरा (238), पूर्व (253), उत्तर पूर्व (194), दक्षिण पश्चिम (180), नई दिल्ली (97), उत्तर (400) और मध्य (400).

आसपास लगातार नजर रखने के निर्देश
बयान में कहा गया है कि इंटरैक्टिव बैठकों के दौरान, गार्डों को सलाह दी गई कि वे जहां आवश्यक हो, विनम्र लेकिन सख्त तलाशी लें, आसपास के वातावरण पर लगातार नजर रखें, संदिग्ध व्यक्तियों या गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, लावारिस वस्तुओं के प्रति सतर्क रहें और समारोहों के दौरान भीड़ प्रबंधन में सहायता करें.

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस के चलते दिल्ली में कड़ी हुई सुरक्षा, मेट्रो में सफर करने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
15 अगस्त तक दिल्ली वाले नहीं कर सकेंगे यह काम, अलर्ट पर पुलिस
15 अगस्त तक दिल्ली वाले नहीं कर सकेंगे यह काम, अलर्ट पर पुलिस
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget