एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी की मिसाल, 'ऑपरेशन मिलाप' के तहत 2 घंटे में मासूम को खोज निकाला

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर मुस्तैदी की मिसाल पेश की है. पुलिस ने सदरा बाजार में गुम हुए मासूम बच्चे को दो घंटे के अंदर ढूंढ निकाला है. 

Delhi Police Operation Milaap: सदर बाजार पुलिस स्टेशन की टीम ने ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत कार्रवाई करते हुए एक 3 साल 6 महीने के मासूम बच्चे को महज दो घंटे के भीतर उसके माता-पिता से मिलाया. एडिशनल डीसीपी नॉर्थ के मुताबिक 3 जनवरी को सब-इंस्पेक्टर रामकांत, सब-इंस्पेक्टर समीर और हेड कांस्टेबल मुकुल क्षेत्र में गश्त कर रहे थे.

यह गश्त इंस्पेक्टर साहदेव सिंह तोमर, एसएचओ/पीएस सदर बाजार और करण सिंह राणा, एसीपी/उप-मंडल, सदर बाजार, दिल्ली के निर्देशन में हो रही थी. गश्त के दौरान, शाम करीब 5:15 बजे, पुलिस टीम ईदगाह रोड, मोतिया खान, सदर बाजार के पास पहुंची. वहां उन्होंने एक बच्चा, जिसकी उम्र लगभग 3-4 साल थी, घबराया और डरा हुआ पाया. बच्चा अपनी पहचान या परिवार का कोई संपर्क नंबर बताने में असमर्थ था.

व्हाट्सएप ग्रुप्स से भेजी गई जानकारी

पुलिस टीम ने बच्चे को सुरक्षित अपनी कस्टडी में लिया और उसे बेहद सावधानी के साथ संभाला. एडिशनल डीसीपी के मुताबिक बच्चे को शांत करने के लिए उसे खाने-पीने की चीजें दी गईं. तुरंत ही इस घटना की सूचना ड्यूटी ऑफिसर को दी गई. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार बच्चे के परिवार को खोजने के लिए व्यापक प्रयास शुरू किए गए.

बच्चे की जानकारी सभी पुलिसकर्मियों और आसपास के पुलिस स्टेशनों में साझा की गई. उसकी तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, जैसे कि एमडब्ल्यूए और आरडब्ल्यूए के व्हाट्सएप ग्रुप्स में भी भेजी गई. साथ ही, पुलिस टीम ने आस-पास के बाजारों, दुकानों और विक्रेताओं से व्यक्तिगत रूप से पूछताछ भी की.

मां को सुपुर्द किया गया बच्चा

लगातार प्रयासों के बाद, शाम करीब 6:45 बजे, एक महिला, जो अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सदर बाजार पुलिस स्टेशन जा रही थी, पुलिस टीम से पीपल वाली गली में मिली. महिला ने बच्चे को देखते ही उसे अपना बेटा बताया. पुलिस ने उचित सत्यापन के बाद बच्चे को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया.

बच्चे के परिवार ने सदर बाजार पुलिस टीम के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की और उनके शीघ्र और समर्पित प्रयासों की सराहना की. एडिशनल डीसीपी नॉर्थ सुधांशु वर्मा ने कहा, “ऑपरेशन मिलाप के तहत हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि खोए हुए बच्चे अपने परिवार से शीघ्र मिलें. यह सफलता पुलिसकर्मियों की कड़ी मेहनत और सतर्कता का परिणाम है.”

ये भी पढ़ें: Delhi BJP Candidate List 2025: आम आमदी पार्टी ने फिर बोला BJP पर हमला, पूछा- CM का चेहरा कौन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने शेयर किया सौरव-रांका का वीडियो 'मैसेज', दोनों ने क्या कहा?
अभिजीत दीपके ने शेयर किया सौरव-रांका का वीडियो 'मैसेज', दोनों ने क्या कहा?
GRAP-1 लागू होने के बाद दिल्ली में क्या बदल जाएगा? यहां जानिए सबकुछ
GRAP-1 लागू होने के बाद दिल्ली में क्या बदल जाएगा? यहां जानिए सबकुछ
सौरव दास-आशुतोष रांका को इन शर्तों के साथ मिली जमानत, जंतर-मंतर का भी जिक्र
सौरव दास-आशुतोष रांका को इन शर्तों के साथ मिली जमानत, जंतर-मंतर का भी जिक्र
दिल्ली: दुर्गा विसर्जन के दौरान पोस्ट पर कमेंट से विवाद, नाबालिग की बेरहमी से हत्या
दिल्ली: दुर्गा विसर्जन के दौरान पोस्ट पर कमेंट से विवाद, नाबालिग की बेरहमी से हत्या

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget