एक्सप्लोरर

Dwarka News: दिल्ली पुलिस ने सुलझाया सनसनीखेज हाफ मर्डर और रॉबरी केस, 4 आरोपी गिरफ्तार

Dwarka News: दिल्ली पुलिस ने द्वारका में हुए हत्या के प्रयास और लूटपाट के सनसनीखेज मामले को सुलझाकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सीसीटीवी और सोशल मीडिया जांच के बाद आरोपियों की पहचान हुई.

Dwarka Murder Case: दिल्ली के द्वारका जिले में हुए हत्या के प्रयास और लूटपाट के एक सनसनीखेज मामले को दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने सुलझा लिया है. इस मामले में चार युवकों ने एक कैश कलेक्शन एजेंट को लूटने की योजना बनाई थी, लेकिन जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने बेरहमी से चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया.

DCP अंकित सिंह के अनुसार, यह वारदात 8 मार्च 2025 को द्वारका नॉर्थ थाना क्षेत्र में हुई. ब्लिंकिट (Blinkit) कंपनी के कैश कलेक्शन एजेंट अभिमन्यु कुमार, कैश कलेक्शन के बाद अपने ऑफिस लौट रहे थे, तभी बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उनकी बाइक रोककर उन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल अभिमन्यु को इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

तकनीकी जांच और सोशल मीडिया से खुला राज
घटना की गंभीरता को देखते हुए, ACP ऑपरेशन रामअवतार और इंस्पेक्टर सुभाष चंद के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई. पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास के 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और 400 मोटरसाइकिलों की पहचान की. इसके अलावा, पुलिस ने आरोपियों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स की भी जांच की, जिससे उनकी पहचान पुख्ता हुई.

चारों आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल सामान बरामद
पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों—भागीरथ (22), सुमित (22), विवेक मेहरा (21) और विक्की वर्मा (24) को गिरफ्तार किया है. ये सभी द्वारका, ककरौला और पुरानी पालम रोड के रहने वाले हैं. इनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें, चाकू और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी पहले कभी किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं थे, लेकिन सोशल मीडिया पर चल रहे क्राइम रिलेटेड रील्स से प्रभावित होकर उन्होंने यह खौफनाक साजिश रची थी.

ऐसे बनाई गई थी वारदात की योजना
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, वे सोशल मीडिया पर अपराध से जुड़ी रील्स और स्टोरीज़ देखते थे, जिससे वे प्रभावित होकर इस अपराध की ओर बढ़े. उन्हें लगा कि वे इस अपराध को अंजाम देकर आसानी से बच निकलेंगे. इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड भगीरथ है, जिंसने पीड़ित को टारगेट किया क्योंकि उसे पता था कि वह रोज़ाना कैश कलेक्शन करता है. जिसके बाद उसने अपने दोस्तों को इस लूट की योजना में शामिल किया.

8 मार्च को चारों आरोपियों ने दो मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल करते हुए पीड़ित अभिमन्यु को घेर लिया. जब उनसे विरोध किया, तो आरोपी विवेक मेहरा ने चाकू निकाला और उंसके गले एवं पेट पर कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और वे सभी वहां से फरार हो गए और नजफगढ़ में छिप गए. फिलहाल, पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें - Delhi Fire: दिल्ली में आग से मौत के मामलों में बड़ी राहत, जानें- 2024 की तुलना में कितने प्रतिशत की आई कमी

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget