एक्सप्लोरर

Delhi Fire: दिल्ली में आग से मौत के मामलों में बड़ी राहत, जानें- 2024 की तुलना में कितने प्रतिशत की आई कमी

Delhi Fire Death: दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक 1 जनवरी से 11 मार्च तक आग (Fire) लगने की घटनाओं में कुल 12 लोगों की जान गई. जबकि साल 2024 इसी अवधि में 37 लोगों की मौत हुई थी. 

Delhi Fire Death Incident: देश की राजधानी दिल्ली में आग लगने की घटनाओं में मौत होने के मामलों में 2025 के शुरुआती तीन महीनों में 2024 की इसी अवधि की तुलना में 67.57 फीसदी गिरावट आई है. दिल्ली पुलिस इसे राहतभरी मानकर चल रही है. आंकड़ों के मुताबिक 1 जनवरी से 11 मार्च तक आग लगने की घटनाओं में कुल 12 लोगों की जान गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 37 लोगों की मौत हुई थी.

हालांकि, मृतकों संख्या में गिरावट के बावजूद, दुखद घटनाएं सामने आती रही हैं. मंगलवार को पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार में एजीसीआर एन्क्लेव के पास एक अस्थायी तंबू में भीषण आग लगने से दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की जलने से मौत हो गई.

जनवरी 2025 में आग की 1204 कॉल

आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2024 में दिल्ली अग्निशमन सेवा को आग से संबंधित 1,204 कॉल आई, जिनमें 15 मौत हुईं. पिछले साल फरवरी में 992 कॉल आईं और इन घटनाओं में 16 लोगों की जान चली गई तथा 11 मार्च तक आग लगने की घटनाओं में 6 लोगों की मौत हुई. हालांकि, इस वर्ष आग की घटनाओं और हताहतों की संख्या में काफी गिरावट देखी गई है.

2024 में हुई थी 116 की मौत 

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “इस साल 11 मार्च तक आग से जुड़े फोन कॉल आने और ऐसी घटनाओं लोगों की मौत के आंकड़े में भारी गिरावट आई है. जनवरी में हमारे विभाग को 938 कॉल आईं, और इन घटनाओं में छह लोगों की जान चली गई. फरवरी में 1076 कॉल आईं और आग लगने की घटनाओं में दो लोगों की मृत्यु हुई. 11 मार्च तक हमें 455 कॉल आईं और इन घटनाओं में 4 लोगों की मौत हुई.”

दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार साल 2024 में विभिन्न आग संबंधी घटनाओं में कुल 116 लोगों की जान गई थी. जबकि 11 मार्च 2025 तक 12 लोगों की मौत आग लगने की वजह से हुई है.

 यह भी पढ़ें: Holi 2025: दिल्ली में छाई रही रंगों की मस्ती, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया ने इस अंदाज में मनाई होली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
दिल्ली: प्रॉपर्टी के लिए पत्नी की हत्या, हॉलीवुड फिल्म से लिया आइडिया
दिल्ली: प्रॉपर्टी के लिए पत्नी की हत्या, हॉलीवुड फिल्म से लिया आइडिया
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच
सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget