एक्सप्लोरर

Chinese Manjha: दिल्ली पुलिस ने चीनी मांझा गिरोह का किया भंड़ाफोड़, 3 गिरफ्तार

Chinese Manjha News: विशेष पुलिस आयुक्त अपराध रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि पुलिस टीम ने गैर कानूनी तरीके से चीनी मांझा बेचने की सूचना मिलने के बाद गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया.

Delhi News: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने प्रतिबंधित चीनी मांझा (Chinese Manjha) की ऑनलाइन बिक्री करने में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. गैर कानूनी तरीके से चीनी मांझा बेचने के आरोप में गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार भी किया है. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान हरियाणा के फरीदाबाद निवासी अली हसन, हर्ष वर्धन खत्री और मदनपुर खादर निवासी रितिक कुमार चौरसिया के रूप में हुई है. 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी अवैध व्यापार के लिए सोशल मीडिया साइट्स और ‘मोनो काइट’ नाम के वेबपेज का इस्तेमाल कर रहे थे. उनके पास से चीनी मांझा के कुल 201 रोल बरामद किए गए हैं. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को मदनपुर खादर में नायलॉन आधारित प्रतिबंधित चीनी मांझे की अवैध बिक्री और खरीद के बारे में सूचना मिली थी. विशेष पुलिस आयुक्त अपराध रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि जाल बिछाकर आरोपी चौरसिया को विजिलेंस टीम ने दबोच लिया गया. उसकी दुकान में तलाशी पर चीनी मांझा के 16 रोल बरामद हुए. विशेष पुलिस उपायुक्त अपराध रवींद्र यादव ने कहा कि चौरसिया की निशानदेही पर खत्री को फरीदाबाद से पकड़ा गया और उसके कब्जे से चीनी मांझा के 69 रोल बरामद किए गए. उन्होंने कहा कि खत्री इन प्रतिबंधित मांझा को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से बेच रहा था. इसके बाद हसन को भी गिरफ्तार कर उसके घर से चीनी मांझा के 116 रोल बरामद किए थे. 

दिल्ली चीनी मांझा बेचने पर है बैन

उत्तर पूर्व दिल्ली के डीसीपी जॉय टिर्की ने कहा कि एक अन्य घटना में पुलिस ने शनिवार को पूर्वोत्तर दिल्ली के वेलकम इलाके में एक चीनी मांझा विक्रेता को गिरफ्तार कर उसके पास से प्रतिबंधित पतंग डोर के 422 रोल बरामद किए थे. आरोपी की पहचान वेलकम के जनता कॉलोनी निवासी निजाम के रूप में हुई है. बता दें कि साल 2017 में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने दिल्ली में चीनी मांझे पर प्रतिबंध लगा दिया था.

यह भी पढ़ें:  Delhi Politic: दिल्ली में AAP को लगा बड़ा झटका, 2 बड़े नेताओं ने थामा BJP का दामन, कहा- पार्टी से...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget