एक्सप्लोरर

दिल्ली में महिला सहित दो बंटी बबली गिरफ्तार, 500 का नोट दिखा ऐसे करते थे ठगी

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस में डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए ठगों की पहचान चंदर विहार के रहने वाले राहुल सोलंकी और एक महिला के रूप में हुई है. दोनों ठग लिव इन में रहते थे.

Delhi Bunty Babli Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई में दो ऐसे शातिर ठगों को गिरफ्तार किया, जो बॉलीवुड के फिल्मी पात्र बंटी और बबली से प्रेरित थे. ये ठग लोगों को 500 रुपये के नोटों का नकली बंडल दिखा कर उनसे ठगी की वारदात को अंजाम देते थे. पुलिस ने इनके पास से दो जोड़ी गोल्ड ईयररिंग, एक गोल्ड मंगलसूत्र और एक नकली नोटों का बंडल बरामद किया है.

गिरफ्तार किए गए ठगों में से एक महिला भी शामिल है. पुलिस के अनुसार ये ठग लोगों को नकली करेंसी दिखाकर उन्हें ठगते थे. 

 लिव इन में रहते थे दोनों ठग

बंटी और बबली की तर्ज पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले ये ठग अब तक कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं. एसीपी नरेंद्र खत्री की देखरेख और स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर राम किशन के नेतृत्व वाली एसआई विपिन कुमार, एएसआई मुरारी लाल, हेड कॉन्स्टेबल शेखर, विकास कुमार, कांस्टेबल अवनीश, अमन और महिला कॉन्स्टेबल अनीशा की टीम ने इन दोनों ठगों को गिरफ्तार करने में कमायाबी पाई है.

डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए ठगों की पहचान चंदर विहार के रहने वाले राहुल सोलंकी (19) और एक महिला के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वे दोनों लिव-इन मे रहते हैं. कमल नाम का उनका एक सहयोगी भी है, जो कि उसका भाई है. वे 500 रुपये के नकली नोटों का बंडल दिखा कर लोगों को ठगते थे. 

दिल्ली वाले ऐसे ठगों से रहें सावधान

दिल्ली पुलिस अधिकारी ने दिल्ली की जनता से अपील की है कि ऐसे ठगों से लोग सावधान रहें. कुछ संदेहास्पद लगने पर तुरंत पुलिस को कॉल करें. ताकि ऐसे ठग भोले भाले लोगों को अपना शिकार न बना सके. दिल्ली पुलिस ने इनके पास से कई साक्ष्य भी बरामद किए हैं. आरोपियों के खिलाफ बीएनएस से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. 

Delhi Pollution: कांग्रेस ने AAP-BJP पर साधा निशाना, देवेंद्र यादव का दावा- 'दिल्ली सरकार...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
15 अगस्त से पहले दिल्ली में अलर्ट! सभी रेलवे स्टेशनों पर सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली में अलर्ट! सभी रेलवे स्टेशनों पर सख्त होगी चेकिंग

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget